Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह : महाशिवरात्रि महोत्सव में सेवा, संस्कार और समरसता का अनुपम संगम

Pragya News 24

Mon, Feb 16, 2026
Post views : 104

आगरा। श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को केके नगर, सिकंदरा स्थित वर-वधु मंडप में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धा और गरिमा के बीच संपन्न हुआ। पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, शहनाई की मधुर ध्वनि और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विवाह समारोह में आचार्यों द्वारा विधिवत गणेश पूजन, वरमाला, कन्यादान, सप्तपदी और हवन की रस्में संपन्न कराई गईं। सात फेरों के साथ पांचों जोड़ों ने एक-दूसरे का साथ निभाने, धर्म, प्रेम और विश्वास के साथ जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया।

समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल मिलता है और सामाजिक कुरीतियों पर भी अंकुश लगता है।

समिति अध्यक्ष अविनाश राणा ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह विवाह समारोह शिव-पार्वती के दिव्य मिलन की स्मृति को साकार करता है। समिति की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान, वस्त्र एवं आशीर्वाद स्वरूप भेंट प्रदान की गई।

विवाह मंडप में उपस्थित परिजनों और श्रद्धालुओं ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। कन्याओं की विदाई के समय भावुक दृश्य उपस्थित हुआ, वहीं समिति सदस्यों ने नवयुगलों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर समाजसेवी नितिन कोहली, संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार, महामंत्री संदीप पांडेय, उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश, उमेश यादव, डिंपू चौधरी, रामकुमार गौतम, नीरज वर्मा, संतोष धाकरे, आशीष कुमार सिंह, दीपक सविता, श्याम बाबा, अमित गुप्ता, अमित शर्मा, अमित अग्रवाल, अमन कुमार सिंह, नितिन जैन, राहुल लवानिया, बबलू गौतम, कमल सैनी, ऋतु सक्सेना, नेहा राणा, कुसुम ढाकरे, राखी ढाकरे, नीता पांडे, विभा सक्सेना, विनीत गौतम, गीता वर्मा, उषा यादव, नीलम गौतम, सरिता सिंह, सलोनी जौहरी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन