Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

न टेंट, न पंडाल...भक्ति की बहेगी त्रिवेणी, अध्यात्म की होगी दिव्यता.. : विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के अंतर्गत श्री गिरिराज जी की पावन तलहटी में होगीे भागवत कथा की अमृत वर्षा

Pragya News 24

Fri, Feb 13, 2026
Post views : 139

आगरा। न टेंट, न पंडाल, न सजावट, न कोई भव्यता.. बस भक्ति की बहेगी त्रिवेणी, अध्यात्म की होगी दिव्यता.. गोबर लिपे फर्श पर बैठे होंगे भक्त, वृक्ष तले बैठकर संत बाचेंगे कथा.. जी, हाँ। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के अंतर्गत तीर्थ कथा आयोजन समिति द्वारा श्री गिरिराज जी की पावन तलहटी में होली के पावन अवसर पर 09 मार्च, रंगपंचमी से सात दिवसीय अलौकिक धार्मिक आयोजन किया जाएगा। परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू जी पौराणिक, रमणीक और प्राकृतिक परिवेश में व्यास गद्दी के स्थान पर एक वृक्ष तले बैठकर भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे।

जिस ब्रजरज में ठाकुर जी ने जगत कल्याण के लिए विभिन्न लीलाएँ कीं, उसी ब्रजरज में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट से जुड़े छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित देश भर से आए हजारों भक्त श्रद्धालु गोबर लिपे फर्श पर बैठकर भक्ति रस का पान करेंगे.. यह भी महत्वपूर्ण है कि बापू चिन्मयानंद जी किसी फाइव स्टार होटल में नहीं, घास फूस की झोपड़ी में ही विश्राम करेंगे।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और आगरा के प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने शुक्रवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में पत्रकारों को उक्त जानकारी देते हुए जन जागरूकता की दृष्टि से इस दिव्य धार्मिक आयोजन का आकर्षक पोस्टर जारी किया। मुरारी लाल गोयल ने कहा कि 16 कलाओं के स्वामी पूर्ण अवतार भगवान श्री कृष्ण का चरित्र भौतिकवाद व तनाव में घिरे मानव मन को परम विश्रांति प्रदान करता है। प्रभु की दिव्य कथा के श्रवण से मानव जीवन श्रेष्ठ बनता है। बस इसी उद्देश्य से इस कथा का आयोजन किया जा रहा है।

चलो चलो गोवर्धन, सुनेंगे प्रभु की कथा
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल ने आगरावासी भक्तों से अपील की.. चलो चलो गोवर्धन, सुनेंगे प्रभु की कथा। तन मन होगा पावन, दूर होगी हर व्यथा। उन्होंने बताया कि हर दिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा होगी। 9 मार्च को सुबह मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी और शाम को मनमोहन का होली महोत्सव आयोजित किया जाएगा। पुरुष भक्तों का ड्रेस कोड धोती कुर्ता रहेगा।

पोस्टर विमोचन में ये रहे शामिल
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल, मयंक वैद्य, तीरथ कुशवाह, अमित अग्रवाल, राम अग्रवाल, हरिओम गोयल, केएम बंसल, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, मनीष अग्रसेना, कुमकुम उपाध्याय, उदयभान सिंह भदौरिया, विजय वर्मा, सतेंद्र कुशवाह और विश्वनाथ भारद्वाज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन