Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनक पार्क : जनक पार्क में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Pragya News 24

Sat, Aug 15, 2026
Post views : 78

आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनक पार्क विकास समिति, कमला नगर की ओर से जनक पार्क में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समिति के अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा लहराते ही पूरा पार्क राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी तथा स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समिति के सचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, विनोद जैन, सुनील बंसल, संजीव अग्रवाल, ओ.पी. अग्रवाल सहित जनक पार्क विकास समिति के अनेक सदस्य एवं आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन