Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजमहल में सीढ़ियों से नीचे गिरा पर्यटक, हुआ घायल

Pragya News 24

Sun, Oct 8, 2023
Post views : 46

Agra. ताजमहल का दीदार करने के दौरान विदेशी पर्यटक के साथ बड़ा हादसा हो गया। सीढ़ियों से उतरते वक्त विदेशी पर्यटक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही ताजमहल में मौजूद सीआईएसएफ के जवान उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने विदेशी पर्यटक का उपचार किया।

घटना ताजमहल के मुख्य गुम्मद के पास की है। शनिवार को इटेलियन पर्यटक डेनिलो ताजमहल निहारने के लिए ताजमहल पहुँचा था। ताजमहल दीदार के दौरान पर्यटक मुख्य गुम्बद के पास पहुँचा और सीढ़ियों से उतरने लगा तभी अचानक से वो गिर गया। विदेशी पर्यटक के साथ हादसे की सूचना मिलते ही ताजमहल परिसर में मौजूद सीआईएसएफ के जवान पहुँच गए। तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया पर्यटन पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद विदेशी पर्यटक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसका एक्सरा किया और फिर रिपोर्ट के आधार पर ट्रीटमेंट दिया।

उपचार मिलने के बाद इटेलियन पर्यटक आगरा से जयपुर के लिए रवाना हो गया। जयपुर जाने से पहले पर्यटक डेनिलो ने इस मुश्किल की घड़ी में उसकी मदद के लिए पर्यटन पुलिस का आभार व्यक्त किया, साथ ही पर्यटन पुलिस और यहाँ के लोगों के इस व्यवहार की सराहना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन