Sun 03 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अचानक से लापता हुए तीन नाबालिग, पुलिस के उड़े होश

Pragya News 24

Fri, Mar 22, 2024
Post views : 44

Agra. घर से बिना बताए तीन नाबालिग निकल गए। जब वह घर नहीं लौटे तो परिवारी जनों को चिंता होने लगी। गली मोहल्ले में पूछताछ की लेकिन नाबालिग बच्चों का कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई। नाबालिग बच्चों के अचानक से लापता हो जाने पर पुलिस भी एक्टिव हुई और सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से बच्चों को कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला और परिवार के लोगों को सुपुर्द किया।

पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक तीन नाबालिग अचानक से घर से लापता हो गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने पता किया तो तीन बच्चे एक साथ गायब थे। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी तलाशने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नही लगा तो परिजनों ने थाना सदर की ओर दौड़ लगाई। सदर थाना पहुँचकर पीड़ित परिवार नई घटना की जानकारी दी तो पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ गए। एक साथ तीन नाबालिगो के लापता हो जाने से पुलिस एक्टिव हुई और सीसीटीवी विभाग अन्य माध्यमों से नाबालिगों को ढूँढ़ने में लग गयी।

थाना सदर पुलिस अपने इस प्रयास में सफल रही और लापता हुए तीनों नाबालिगों को ढूढ़ निकाला। पुलिस ने बच्चों को उनके परिवार के लोगों को सुपुर्द किया। इससे पहले पुलिस ने इन बच्चों की काउंसलिंग भी की और उन्हें अच्छे से समझाया भी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन