Wed 23 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामलीला महोत्सव : जनकपुरी महोत्सव को लेकर इंतजार खत्म, रविवार को होगा आयोजन स्थल का ऐलान

Pragya News 24

Sat, Jul 11, 2026
Post views : 153

आगरा। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी इस वर्ष सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट को मिलने की संभावना है। इस संबंध में रामलीला कमेटी रविवार, 12 जुलाई को शाम 6 बजे आधिकारिक घोषणा करेगी।

रामलीला कमेटी की जनकपुरी आवंटन समिति की शनिवार को आयोजित बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि जनकपुरी महोत्सव को इस वर्ष भी भव्य, व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण स्वरूप में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार, 12 जुलाई को शाम 6 बजे रामलीला मैदान के निकट स्थित राम हनुमान मंदिर में जनकपुरी महोत्सव के आवंटन की विधिवत घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बार भावना एस्टेट, सिकंदरा क्षेत्र को जनकपुरी महोत्सव आयोजित करने का अवसर मिल सकता है।

बैठक में भगवान दास बंसल, ताराचंद अग्रवाल, विजय गोयल, टी.एन. अग्रवाल, संजय तिवारी, मुकेश जौहरी, संजय सिंघल, प्रवीण बंसल, अंजुल बंसल, मनोज अग्रवाल, आनंद मंगल एवं राहुल गौतम सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन