Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव : भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति ने दिखाया आस्था और समर्पण का मार्ग

Pragya News 24

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 114

आगरा। कमला नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस रविवार को कथा व्यास परमहंस स्वामी कृष्णानंद सरस्वती ने जड़ भरत एवं भक्त प्रहलाद चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्वपूर्ण संदेश दिए। भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कथा व्यास ने कहा कि सच्ची भक्ति परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती। भक्त प्रहलाद ने विपरीत परिस्थितियों और अनेक कष्टों के बावजूद भगवान के प्रति अपनी आस्था को कभी कमजोर नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि धर्म और अध्यात्म का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, करुणा, संयम और सद्भाव को जीवन के आचरण में उतारना भी है। परिवार और समाज में प्रेम एवं परस्पर सम्मान की भावना ही आध्यात्मिक जीवन की वास्तविक पहचान है।

ध्रुव चरित्र से मिला दृढ़ संकल्प का संदेश
भक्त और भगवान के संबंध पर प्रकाश डालते हुए कथा व्यास ने ध्रुव चरित्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान और भक्त का संबंध निस्वार्थ प्रेम एवं पूर्ण समर्पण पर आधारित होता है। बालक ध्रुव ने दृढ़ संकल्प और अटूट साधना के माध्यम से भगवान को प्राप्त किया। इससे संदेश मिलता है कि यदि मनुष्य अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहे और ईश्वर पर विश्वास बनाए रखे तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

मोह और अहंकार से ऊपर उठने का संदेश
जड़ भरत चरित्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि संसार में रहते हुए मनुष्य को मोह और अहंकार से ऊपर उठकर आत्मचिंतन करना चाहिए। जीवन की वास्तविक सफलता बाहरी वैभव में नहीं, बल्कि मन की शांति, आत्मबोध और परमात्मा के प्रति समर्पण में निहित है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने की व्यास पीठ की आरती
कथा के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल एवं रमाकान्त उपाध्याय, सदस्य गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं पूर्व प्रान्त गौसेवा, ने व्यास पीठ की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

मनोज अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को कथा में राजा बाली-वामन प्रसंग एवं श्रीराम चरित्र के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला और नंदोत्सव के प्रसंग को भक्तिमय वातावरण में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लेने का आह्वान किया।

मुख्य यजमान पंकज अग्रवाल एवं आरती अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन रजत पांडे ने किया।

इस अवसर पर हर्ष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, पलक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, हिमांशु मित्तल, रुचि मित्तल, विपुल बंसल, तन्वी बंसल, शुभम अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, यश बंसल, मुस्कान बंसल, राजीव गर्ग, अर्चना गर्ग, रामकिशन अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, लता बंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन