Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट : राजदेवम में सात दिन बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा, पूज्य जया किशोरी करेंगी कथा वाचन

आगरा। श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 23 से 29 जुलाई तक फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन देश की प्रख्यात कथावाचिका पूज्य जया किशोरी अपने श्रीमुख से करेंगी। कथा से पूर्व 22 जुलाई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में मुख्य यजमान राजकुमार गुप्ता तथा आयोजन समिति के विकास मांगलिक, अनिल कुमार गुप्ता, विनीत मांगलिक, ऋषिक मांगलिक एवं अर्पित गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा विजय नगर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमें लगभग 1000 श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ शामिल होंगी।

उन्होंने बताया कि कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका विश्राम होगा। यात्रा में भगवान श्रीगणेश एवं अन्य धार्मिक झांकियों के साथ श्याम बाबा का भव्य डोला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। डोले के विशेष श्रृंगार के लिए अलवर से सीताराम जी बाबा आमंत्रित किए गए हैं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि 23 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से राजदेवम परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। पूज्य जया किशोरी अपनी मधुर एवं ओजस्वी वाणी से श्रीहरि के दशावतारों और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का संगीतमय वर्णन करेंगी, जिससे श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिकता के रस में सराबोर होंगे।

आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर आलोक अग्रवाल, संजय गुप्ता, मीतेश मित्तल, मोंटू भार्गव एवं संतोष शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन