Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज : देश विदेश के सतरंगी पुष्पों से सजा श्रीठाकुर मथुराधीश का भव्य दरबार

Pragya News 24

Wed, Jun 10, 2026
Post views : 139

आगरा। भक्ति की बहती गंगा के बीच देश विदेश के सतरंगी पुष्पों की बिखरती सुगंध। आर्किड, एंथोरियम, सुर्ख गुलाब, चमेली, बेला और मोहरा जैसे सुगंधित पुष्पों से सजे फूल बंगले के बीच विराजमान श्रीहरि और उन्हें निहारते श्रद्धालू। ढोलक और मंजीरों पर कीर्तन के साथ श्रीहरि की महिमा का गुणगान। कुछ ऐसा ही भक्तिमय वातावरण था आज यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में।

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री मधुराधीश जी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर में भगवान श्री मधुराधीश जी के लिए विशेष रूप से भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसके दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सुसज्जित यह दिव्य बंगला भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

फूल बंगले की सजावट में गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, ऑर्किड सहित अनेक प्रकार के पुष्पों का उपयोग किया गया। कुशल कलाकारों द्वारा तैयार किए गए इस बंगले में भगवान श्री मधुराधीश जी की मनोहारी झांकी सजाई गई। फूलों से निर्मित विभिन्न आकृतियों और आकर्षक डिजाइनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने भगवान के समक्ष शीश नवाकर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। आरती मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय व जुगल श्रोत्रिय ने सम्पन्न कराई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सावित्री देवी, गौरव राजावत, आयुषी राजावत, धर्मादित्य राजावत, ब्रज खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन