Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री राम के सहारे यूपी बोर्ड के छात्र छात्राओं का भविष्य, उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे राम के स्लोगन - चौपाइयां

Pragya News 24

Tue, Mar 19, 2024
Post views : 182

आगरा। आगरा में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं 5 मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जा रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में मूल्यांकन के दौरान छात्र-छात्राएं जय श्री राम के स्लोगन लिख रहे हैं। किसी ने कॉपी में राम के भजन तो किसी ने रामायण की चौपाइयां लिखी हैं। ऐसे में साफ दिख रहा है कि अब यूपी बोर्ड के छात्र छात्राओं ने अपना भविष्य श्री राम के सहारे छोड़ दिया है।

बता दें यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हो गया है। वाराणसी में उत्तर पुस्तिकाओं को ले जाते समय पुलिसकर्मी द्वारा एक शिक्षक को गोली मार दी गई। इसके विरोध में मंगलवार को आगरा में मूल्यांकन केंद्र पर तैनात शिक्षकों द्वारा विरोध जताते हुए मूल्यांकन कार्य रोक दिया था लेकिन अब मंगलवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बिना किसी रूकावट के लगातार जारी है।

आगरा के जीआईसी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले एक शिक्षक ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि पिछली बार की तरह इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में पैसे नहीं मिल रहे लेकिन परीक्षार्थियों द्वारा अजब गजब स्लोगन लिखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक छात्र ने प्रश्न हल करने के बाद उत्तर पुस्तिका के अंतिम पेज पर जय श्री राम का स्लोगन लिखा है, तो किसी छात्र ने उत्तर पुस्तिकाओं के सभी पेज पर यह स्लोगन लिख दिया है।

इसके साथ ही कई छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंने रामायण की कई चौपाई उत्तर पुस्तिकाओं में लिखी हैं। जबकि कुछ छात्रों ने तो श्री रामचंद्र के भजन कॉपी में लिख दिए हैं।

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों द्वारा लिखे गए श्री राम के भजन और स्लोगन दर्शा रहे हैं। कि छात्र-छात्राओं को अब सिर्फ भगवान राम का ही सहारा है। उन्होंने अपने भविष्य को भगवान राम को समर्पित कर दिया है और शायद इसीलिए उत्तर पुस्तिकाओं में वह राम का नाम लिख रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन