Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

शिव भक्ति के रंग में रंगा कावेरी मंदिर : अभिषेक, सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ आयोजन

Pragya News 24

Sun, Feb 15, 2026
Post views : 124

आगरा। कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कावेरी मंदिर कमेटी द्वारा भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक, पूजन, सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक टीएन अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल एवं अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल द्वारा भोले बाबा के अभिषेक एवं पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

मुख्य संरक्षक टीएन अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और शिवत्व को जागृत करने का अवसर है। भगवान शिव त्याग, तप और कल्याण के प्रतीक हैं। उनके अभिषेक और आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन का संचार होता है। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव और संस्कारों को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन की व्यवस्था में कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर पर उपाध्यक्ष राकेश गर्ग एवं अतुल बंसल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, मंत्री आरके श्रोतिय, कोषाध्यक्ष सतीश, अंकेशक राकेश खंडेलवाल, मनीष गोयल, रविंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राकेश मोहन, संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन