Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीमद्भागवत कथा : श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा

Pragya News 24

Sun, Aug 2, 2026
Post views : 156

आगरा। मदिया कटरा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 6 से 12 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा से पूर्व 5 अगस्त को बैंड-बाजों के साथ भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा।

आयोजन समिति के कमल अग्रवाल ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी। कथा का वाचन वृंदावन कुंज आश्रम, मोतीझील से पधार रहे पूज्य भरत लाल शास्त्री महाराज करेंगे। उनके श्रीमुख से श्रद्धालु श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान के विभिन्न स्वरूपों एवं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। 6 से 8 अगस्त तक भगवान के विभिन्न अवतारों तथा भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन होगा। 9 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, 10 अगस्त को रुक्मिणी विवाह, 11 अगस्त को सुदामा चरित्र तथा 12 अगस्त को गंगा महिमा के साथ कथा का विश्राम होगा।

आयोजन समिति ने बताया कि 13 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में डॉ. सुरेंद्र सिंह बागोर, विष्णु चौधरी, रामू शर्मा, राकेश वर्मा, अजय बंसल, श्रीमती नीतू सिंह, बृजेश चौहान, आशु शुक्ला, प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, गुन्नू, निशु, शीतल, सनी शर्मा, अंकुर, नमन यादव, लाल, हनी अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, बी.के. चौहान, पंकज परिहार सहित अनेक श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन