Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कावेरी मंदिर : “सीय राममय सब जग जानी…” के मधुर गान में सजी सीता-राम विवाह की दिव्य झांकी

Pragya News 24

Thu, Mar 26, 2026
Post views : 140

आगरा। कावेरी मंदिर कमेटी द्वारा कावेरी कुंज, कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित श्री भगवान भैया जी ने ऋषि विश्वामित्र द्वारा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को वन ले जाने से लेकर ताड़का वध, पुष्प वाटिका में माता सीता से प्रथम भेंट, स्वयंवर और सीता-राम विवाह प्रसंग का अत्यंत मनोहारी और भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और आनंद में डूबे नजर आए।

व्यास पूजन दैनिक यजमान उमेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल और मोहित राठौड़ ने किया। कथा व्यास ने बताया कि ऋषि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को राक्षसों से यज्ञ की रक्षा हेतु वन में लेकर गए, जहां भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध कर धर्म की रक्षा की। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि अधर्म और अन्याय का अंत करना ही धर्म का पालन है।

इसके उपरांत पुष्प वाटिका का प्रसंग अत्यंत भावपूर्ण रहा, जहां भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रथम भेंट हुई। इस दिव्य मिलन का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा—“सीय राममय सब जग जानी, करउँ प्रणाम जोरि जुग पानी।” स्वयंवर प्रसंग में भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिव के धनुष को भंग कर माता सीता का वरण करना और उसके बाद सीता-राम विवाह का अलौकिक वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। विवाह प्रसंग के दौरान पूरे पंडाल में मंगल गीत और भजनों की गूंज छा गई। सीता राम स्वरूपों की सभी श्रद्धालुओं ने आरती उतारी।

कावेरी मंदिर में श्री राम कथा के पांचवें दिन सीता-राम विवाह प्रसंग के अवसर पर आनंद उठाते श्रद्धालु।

कथा व्यास ने कहा कि श्रीराम और सीता का विवाह केवल एक वैवाहिक बंधन नहीं, बल्कि आदर्श दांपत्य जीवन, मर्यादा, प्रेम और समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि जीवन में रिश्तों की नींव विश्वास, त्याग और धर्म पर आधारित होनी चाहिए।

इस अवसर पर कन्हैयालाल अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, आरके श्रोत्रिय, महेश मेघदूत, कन्हैया भटीजा, अतुल बंसल, गिरीश कुमार गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, राकेश गर्ग, रोहित केसवानी, अनुराग अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन