Sun 23 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री महालक्ष्मी मंदिर : श्री महालक्ष्मी मंदिर में विधि-विधान से हुई शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा

Pragya News 24

Mon, Aug 17, 2026
Post views : 44

आगरा। श्रीदेवी जी ट्रस्ट एवं श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में शिवालय के जीर्णोद्धार के उपरांत शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पिछले तीन दिनों से मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान मंत्रोच्चार, शंखध्वनि एवं भोलेनाथ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिवस भगवान शिव के साथ माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन एवं परिक्रमा कराई गई। इसके पश्चात भगवान महादेव एवं शिव परिवार का पंचामृत अभिषेक किया गया। वैदिक आचार्यों ने विधि-विधानपूर्वक हवन एवं पूजन संपन्न कराया। अनुष्ठान के दौरान विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं सभी श्रद्धालुओं के मंगल की कामना की गई।

धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पश्चात मंदिर परिसर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। श्रीदेवी जी ट्रस्ट की ओर से राम कपूर, सतीश कपूर एवं अपिल कपूर ने विशेष आरती की। मुख्य यजमान के रूप में मनीष अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं अशोक सिंघल ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन में सहभागिता की।

समारोह में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, राकेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अमित गोयल, मनीष अग्रवाल, विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिव परिवार के दर्शन कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन