अमृतम् परिवार : दीपावली की मस्ती में सराबोर हुआ अमृतम् परिवार, गरबा-डांडिया ने जमाया रंग
Pragya News 24
Sun, Nov 1, 2026
आतिशबाजी, मनोरंजक खेलों और लजीज व्यंजनों ने बांधा समां, पांच लकी ड्रॉ और बंपर ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह
आगरा। दीपों की जगमगाहट, रंग-बिरंगी रोशनी, गरबा-डांडिया की खनक और अपनों के साथ खुशियों भरे पलों ने दीपावली उत्सव को यादगार बना दिया। भारत विकास परिषद अमृतम् की ओर से शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित शंकर वन में 'दीपावली उत्सव एवं धमाल' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीत की मधुर धुनों पर महिला एवं पुरुषों ने गरबा और रास नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सव की रौनक बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, आरएस गुप्ता एवं श्रीनाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। आकर्षक सजावट और मनमोहक रोशनी से सजे आयोजन स्थल पर दीपावली का उल्लास देखते ही बन रहा था।
गुजराती गरबा एवं रास की पारंपरिक धुनों पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। शानदार आकाशीय आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से सराबोर कर दिया। वहीं बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। आयोजन का प्रमुख आकर्षण पांच लकी ड्रॉ और एक बंपर ड्रॉ रहा, जिसमें भाग्यशाली सदस्यों को आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिला। चाट-पकौड़ी और स्वादिष्ट स्वरुचि भोज का सभी ने आनंद लिया।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) एवं सचिव राजीव गोयल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का अवसर है। अमृतम् परिवार का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से सभी सदस्यों को एक सूत्र में जोड़ना और पारिवारिक आत्मीयता को मजबूत करना है।
कोषाध्यक्ष मयंक जैन एवं महिला सहभागिता प्रभारी रेखा राज अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पारिवारिक आयोजनों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। गरबा-डांडिया के माध्यम से सभी ने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों की खूबसूरती को करीब से महसूस किया।
इस अवसर पर अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, आशी अग्रवाल, मीना गुप्ता, सपना बंसल, बृजेश बंसल, जूही बंसल, नीरज मित्तल, ज्योति मित्तल, सुधीर जैन, अर्चना जैन, राजकुमार अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मीनू गुप्ता, पुरुषोत्तम मित्तल, नीलिमा मित्तल, अमित गोयल, पूजा गोयल, आयुषी गोयल, अमित पाराशर, नंदिनी पाराशर, रश्मि वर्मा, अंजू अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, ममता रेपुरिया, पुनीत, कविता अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, दीपक भार्गव, भावना भार्गव, विकास वर्मा, नीलम वर्मा, मुकुल बंसल, मनीषा बंसल, ज्योति अग्रवाल, आशा गोयल, मधु गोयल, रुचि सिंघल, गौरव बिंदल, संचिता बिंदल, विकास गोयल, सपना गोयल, सुदेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल एवं राधा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीण गर्ग, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, ब्रज प्रांत महासचिव विवेक अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, तरुण शर्मा एवं बसंत गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग भी आयोजन में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन