Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महाराजा अग्रसेन जयंती : दिल्ली के लाल किले पर होगा अग्रसेन जयंती का ऐतिहासिक आयोजन, 25 देशों से पहुंचेंगे प्रतिनिधि

Pragya News 24

Thu, Oct 8, 2026
Post views : 160

आगरा। भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती इस वर्ष ऐतिहासिक स्वरूप में मनाई जाएगी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से 10 अक्टूबर को दिल्ली के लाल किले स्थित लव-कुश रामलीला मैदान में महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार देश के इतिहास में पहली बार लाल किले की धरती से भगवान अग्रसेन महाराज के जयकारे गूंजेंगे।

जयंती महोत्सव में ब्रज क्षेत्र के 15 जिलों से सैकड़ों अग्रबंधु सहभागिता करेंगे। आगरा से भी बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अलावा देशभर से अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों के साथ 25 देशों के प्रतिनिधियों के भी समारोह में शामिल होने की जानकारी दी गई है।

यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। भगवान अग्रसेन महाराज ने समाज में समानता, सहयोग और समाजवाद की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। सम्मेलन का उद्देश्य इन आदर्शों को देश और विश्वभर में आगे बढ़ाना है, ताकि समाज में समानता और परस्पर सहयोग की भावना मजबूत हो।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन की ओर से 25 अक्टूबर को आगरा के सभी अग्रवाल संगठनों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही सम्मेलन ने यह संकल्प लिया है कि प्रत्येक अग्रवाल परिवार के घर के मंदिर में भगवान अग्रसेन महाराज की तस्वीर अथवा प्रतिमा स्थापित हो।

सुबह पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे अग्रबंधु
सम्मेलन के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्टूबर को आगरा से सैकड़ों अग्रबंधु सुबह 5 बजे लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में देश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की जानकारी दी गई। उन्होंने आगरा के अग्रवाल समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।

संगठन ने की व्यापक भागीदारी की अपील
आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, हेमलता अग्रवाल, विवेक गर्ग, प्रवीन अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, जीनेश, दिनेश अग्रवाल, सुधीर गोयल, अरुण, अखिलेश गोयल, विजय कुमार गोयल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन