Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, मदद को दौड़े लोग

Pragya News 24

Thu, Sep 28, 2023
Post views : 87

Agra. थाना मलपुरा क्षेत्र नगला वसुआ नहर पर उस समय चीख पुकार मच गई जब अचानक से टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खाई में गिर गया। घटना को देख राहगीरों ने दौड़ लगाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। सड़क किनारे खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर के अंदर से सभी को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पूरा मामला मलपुरा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सड़क पर दौड़ता हुआ टेंपो ट्रैवलर अचानक से सड़क से नीचे उतरा और पलट गया। टेंपो ट्रैवलर के पलट जाने से उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने अपने वाहनों के सूचना पुलिस को दी और फिर टेंपो ट्रेवल्स में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो पता चला कि टेंपो ट्रैवलर में मौजूद सभी यात्री कोलकाता के रहने वाले है। इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ लेकिन यात्रियों के हल्की-फुल्की अंदरुनी चोटें जरूर आई। बड़ा सवाल यह था कि आखिरकार सड़क पर दौड़ता हुआ टेंपो ट्रेवलर कैसे सड़क से नीचे उतरा और पलट गया। इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने के लिए पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन