Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: टीबी रोग मुक्त अभियान को पलीता, आठ दिन से नहीं मिली मासूम पेशेंट को दवा, दर-दर भटकता पिता

Pragya News 24

Thu, Oct 19, 2023
Post views : 109

Agra. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत से टीबी रोग को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए भारत सरकार द्वारा कई जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, साथ ही टीबी के मरीजों को निशुल्क इलाज और दवाई भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं लेकिन उनके अभियान को अधीनस्थ अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। पौने दो साल की मासूम को टीबी रोग है। उसका इलाज चल रहा है लेकिन दवा की कमी के चलते उसका इलाज नहीं हो पा रहा है। पीड़ित पिता अपनी बेटी के लिए दवाओं के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है लेकिन उसे अपनी बेटी के लिए दवा नहीं मिल पा रही है।

जिला अस्पताल से लौटा खाली हाथ

पीड़ित कोटली बगीची का निवासी है। उसके बच्ची पौने दो साल की है और तबियत बिगड़ने पर उसकी जांच कराई गई तो पता लगा कि उसे टीबी का रोग है। पिता ने उसका इलाज शुरू कराया। एक बार 8 दिनों की दवा मिल गयी लेकिन उसके बाद बच्ची को पूरी दवा आज़ तक नहीं मिली। जिला अस्पताल से उसे सेमरी स्थित ऑफिस भेज दिया लेकिन वहाँ भी बेटी की दवा नहीं मिली। अब उसे दवा के लिए उसे दर दर भटकना पड़ रहा है।

बेटी ने 8 दिन से नहीं खाई दवा

पीड़ित ने बताया कि बेटी ने पिछले 8 दिनों से पूरी दवा नहीं खाई है। एक दवा तो आठ दिनों से नहीं मिली है। उसकी इस दवा के लिए दर दर भटक रहा हूँ। पिछली बार जिला अस्पताल आने पर सीएमएस अनीता शर्मा ने डॉट्स सेंटर से दवा दिलवाई थी लेकिन इस बार मीटिंग होने के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो पाई है।

कैसे होगा बेटी का इलाज

पीड़ित पिता का कहना था कि बेटी अभी दो साल की भी नही है। ऐसे में उसे टीबी रोग से ग्रसित होना बड़ा हमारे लिए झटका था। बेटी का इलाज कराना शुरू किया तो अब उसे दवाएं नहीं मिल पा रही है। दवा नहीं मिलेंगी तो बेटी का इलाज कैसे मिलेगा। यह सोचकर दिल बैठ जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन