Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन : ताजमहल की नगरी में सजेगा विवाह उद्योग का महाकुंभ, 21-22 सितंबर को जुटेंगे देशभर के उद्यमी

आगरा। ताजनगरी को देश की प्रमुख वेडिंग सिटी के रूप में स्थापित करने और उत्तर प्रदेश में पर्यटन एवं विवाह उद्योग को नई दिशा देने के उद्देश्य से 21 और 22 सितंबर को आगरा में विवाह उद्यमियों का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव एंड एक्सपो-2026 के आयोजन की औपचारिक घोषणा शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ताज आगरा में दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई।

उद्घोषणा समारोह का शुभारंभ संस्था के संरक्षक राजेश गोयल, मार्गदर्शन एवं पर्यटन समिति के सदस्य सुनील जैन, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, पंकज गोयल, पीयूष सिंघल, तरुण अग्रवाल और होटल ताज आगरा के जनरल मैनेजर राजेश चक्रवर्ती ने दीप प्रज्वलित कर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कॉन्क्लेव एवं एक्सपो के आयोजन की घोषणा की गई।

2000 से अधिक प्रतिनिधि, 50 से ज्यादा स्टॉल्स
दो दिवसीय आयोजन में देशभर से 2000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कॉन्क्लेव में विवाह उद्योग से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों, संभावनाओं, बदलते बाजार और विकास के नए अवसरों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

वहीं एक्सपो में फैशन, डेकोरेशन, एंटरटेनमेंट, आतिथ्य और विवाह आयोजन से जुड़ी सेवाओं के 50 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे। यहां विवाह उद्योग से जुड़े उत्पादों और सेवाओं के साथ नए ट्रेंड्स और कारोबारी अवसरों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

आगरा को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आगरा को वेडिंग सिटी के रूप में विकसित करने की व्यापक संभावनाएं हैं। ताजमहल की वैश्विक पहचान के साथ आगरा को भव्य विवाह आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का लगातार दूसरा संस्करण है। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विवाह उद्योग से जुड़े उद्यमियों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग, नए कारोबारी अवसर और उद्योग के विस्तार को बढ़ावा देना है।

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे वेडिंग उद्यमी
एसोसिएशन के महासचिव संदीप उपाध्याय ने बताया कि कॉन्क्लेव में 50 से अधिक विशेषज्ञ अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, चेन्नई, कर्नाटक, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से विवाह उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के आगरा पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक्सपो में आगरा के साथ अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, मथुरा और आसपास के क्षेत्रों के उन एक हजार से अधिक परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है, जिनके घरों में विवाह समारोह होने वाले हैं। फैशन, डेकोरेशन, एंटरटेनमेंट और विवाह आयोजन से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के 50 से अधिक स्टॉल्स एक्सपो का प्रमुख आकर्षण होंगे।

बदलते दौर में वेडिंग इंडस्ट्री की नई दिशा पर मंथन
उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने बताया कि कॉन्क्लेव में देशभर के विशेषज्ञ विवाह उद्योग के बदलते स्वरूप, नई तकनीक और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

आशीष अरोड़ा ने बताया कि प्रमुख वक्ताओं में ऋतुराज खन्ना, महावीर शर्मा, प्रीतेश शर्मा, गीतिका गंजूधर और अरशद हुसैन सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।

उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया कि 21 सितंबर को पहले दिन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। दूसरे दिन मुख्य सचिव अमृत अभिजात विवाह उद्योग से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

पर्यटन से डिजिटल बदलाव तक—पहले दिन होंगे अहम सत्र
कॉन्क्लेव के पहले दिन का विषय ‘विवाह उद्योग का व्यवसाय’ होगा। इसमें विवाह उद्योग के व्यावसायिक अवसरों, पर्यटन, आतिथ्य, मिठाइयों, मनोरंजन और डिजिटल बदलाव जैसे विषयों पर विशेषज्ञ सत्र होंगे।

प्रमुख सत्रों में ‘प्यार के शहर से विवाहों के शहर तक: भारत के अगले बड़े वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में आगरा की नई पहचान’, ‘मिठास का अनूठा संगम: विवाह की मिठाइयों में परंपरा और नवाचार’, ‘प्लेटफॉर्म की ताकत: विवाह उद्योग को आकार देते आयोजन और सम्मेलन’, ‘मनोरंजन में क्रांति: कलाकार, तकनीक और विवाह समारोहों का भविष्य’ तथा ‘रील्स से वास्तविक व्यावसायिक अवसरों तक: सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलता विवाह कारोबार’ प्रमुख रहेंगे।

शाम को ऑल इंडिया आइकन अवॉर्ड-2026 के माध्यम से वैवाहिक उद्यम के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।

नीति, आतिथ्य और डेकोरेशन पर दूसरे दिन चर्चा
दूसरे दिन का विषय ‘विवाह उद्योग के समग्र तंत्र को आकार देना’ होगा। इस दिन उत्तर प्रदेश की पर्यटन नीति, आतिथ्य उद्योग, खानपान, डिजाइन और डेकोरेशन से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ विचार रखेंगे।

प्रमुख सत्रों में ‘उत्तर प्रदेश की पर्यटन नीति को समझना: प्रदेश को निवेश के अनुकूल बनाना’, ‘उत्तर प्रदेश में आतिथ्य उद्योग का भविष्य: व्यावसायिक मांग और अवसर’, ‘बैंक्वेट से आगे: विवाह समारोहों में खानपान के बदलते अनुभव’ और ‘फूलों से आगे: आधुनिक विवाहों में डिजाइन, सजावट और अनुभवों का विकास’ शामिल हैं।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों के स्वाद से सजेगी ब्रज की मेजबानी
होटल ताज कन्वेंशन आगरा के जनरल मैनेजर राजेश चक्रवर्ती ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक व्यंजन आगंतुकों को परोसे जाएंगे। ब्रज की पारंपरिक मेजबानी के साथ प्रदेश की विविध खानपान परंपराओं का स्वाद प्रतिनिधियों को देखने और अनुभव करने को मिलेगा।

ये रहे उपस्थित
उद्घोषणा समारोह में पंकज गोयल, शिरीष सिन्हा, सनी गुप्ता, आशीष अरोड़ा, होटल ताज आगरा के यूनिट सेल्स से सुनील चौधरी, स्वप्निल कुलश्रेष्ठ, हर्ष सिसोदिया, कीर्ति कुलश्रेष्ठ, कमलप्रीत सिंह, विनीत गोयल, संदीप सिकरवार, प्रांजल भार्गव, अनिल सविता, अपरार्क शर्मा, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन