Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का विशेष योग एवं ध्यान सत्र, स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का दिया संदेश रक्तदान के नए कीर्तिमान की तैयारी, आगरा व्यापार मंडल ने किया पोस्टर विमोचन महानाट्य के माध्यम से जीवंत होगा संघ स्थापना का इतिहास, आज रविवार को 50 से अधिक कलाकारों की टीम करेगी भव्य मंचन योग से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश, अमृतम् ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 16 फरवरी को वॉकथान के साथ हो जाएगा ताजमहोत्सव का आगाज

Pragya News 24

Wed, Feb 14, 2024
Post views : 32

विभिन्न प्रांतों के परम्परागत परिधान पहनकर सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम तक अनेकता में एकता के संदेश के साथ दौड़ेंगे लोग

आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन का तीसरा प्रोमो कुछ अलग अंदाज में होगा। ताजमहोत्सव के शुभारम्भ से पूर्व 16 फरवरी को प्रातः 6.30 बजे सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम तक और पुनः सेल्फी प्वाइंट तक लौटने पर 3 किमी की वॉकथॉन का आयोजन होगा, जिसमें लोग विभिन्न प्रांतों के परिधान पहनकर दौड़ेंगे। फाल्गुन माह और बसंत के मौसम में दम्पति एक साथ दौड़कर जीवन में प्रेम और स्वास्थ का महत्व सिखाएंगे। यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने दी।

16 फरवरी को प्रातः 6.30 बजे तीन किमी की वॉकथॉन में 300 से 500 लोग भाग लेंगे। जिसमें ज्यादातर लोग अपने जीवनसाथी के साथ दौड़ेंगे। वॉकथॉन का शुभारम्भ मण्डलायुक्त ऋतु माहेश्वरी सेल्फी प्वाइंट पर करेंगी। सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम और पुनः सेल्फी प्वाइंट पहुंचकर 3 किमी की वॉकथॉन पूर्ण होगी। फाउंडेशन के डॉ. संजय गुप्ता, महेश सारस्वत, दीपक नेगी, संदीप ढल, चारू कपूर, डॉ. रचना. डॉ. माला, सपना, कमल, बारत, तुषार ने बताया कि विभिन्न प्रांतों के परिधान पहनकर दौड़ते लोग जहां जहां भारत की संस्कृति से पहचान और अनेकता में एकता का संदेश देंगे वहीं बसंत के मौसम में युगल दम्पतियों द्वारा साथ में दौड़ने से प्रेम और स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन दौड़ने का संदेश लोगों को पहुंचेगा। विभिन्न कैटेगरी में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह वॉकथॉन 3 मार्च को एकलव्य स्टेडियम से आगरा में पहली बार आयोजित होने जा रही 21 किमी की हॉफ मैराथन का तीसरा प्रोमो है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन