Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा : सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं की आंखें कीं नम, मित्रता और भक्ति का दिया अमूल्य संदेश

Pragya News 24

Sun, Jun 14, 2026
Post views : 119

आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सप्तम एवं अंतिम दिवस द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं भागवत महापुराण पूजन का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास भागवताचार्य श्री चैतन्य हरिचरत जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दिव्य मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे होते हैं। सुदामा के पास भगवान को अर्पित करने के लिए केवल मुट्ठीभर चावल थे, लेकिन उनकी निष्काम भक्ति और प्रेम ने भगवान श्रीकृष्ण को इतना भावुक कर दिया कि उन्होंने अपने मित्र के जीवन को सुख-समृद्धि से भर दिया। यह प्रसंग सिखाता है कि भगवान के समक्ष धन, वैभव और बाहरी आडंबर का नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और समर्पण का महत्व होता है।

उन्होंने कहा कि सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता संसार को यह संदेश देती है कि सच्चा मित्र वही होता है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने मित्र के प्रति प्रेम और सम्मान बनाए रखे। भगवान श्रीकृष्ण ने राजा होते हुए भी अपने निर्धन मित्र सुदामा का जिस आत्मीयता से स्वागत किया, वह मानवता और मित्रता का सर्वोच्च आदर्श है।

परीक्षित मोक्ष प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि मानव जीवन क्षणभंगुर है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का सदुपयोग धर्म, भक्ति और सत्कर्मों में करना चाहिए। श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण मनुष्य को मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है और जीवन को सार्थक बनाता है।

मुख्य यजमान निरंजन लाल सारस्वत एवं आशा सारस्वत ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर महंत अनंत उपाध्याय एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि सोमवार प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी और सायं श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्या के साथ ही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा महोत्सव का विधिवत विश्राम होगा।

इस अवसर पर गोपी गुरु, शकुन बंसल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा, आयुष उपाध्याय, पंकज शास्त्री, विकास शर्मा, सुमन सुराना, विजय रोहतगी, अरविंद गुप्ता, अतुल गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज बंसल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन