Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एंटरटेनमेंट पार्क के रूप में विकसित होगा सुभाष पार्क, नाईट टूरिज्म बढ़ाने को होंगीं साप्ताहिक गतिविधियां

Pragya News 24

Tue, Oct 10, 2023
Post views : 163

आगरा। आज मंगलवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड और पथकर सलाहकार समिति द्वारा आगरा शहर के सौन्दर्यीकरण और पर्यटन क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यां की प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ जी ने बैठक में सर्वप्रथम पथकर सलाहकार समिति द्वारा संरक्षित स्मारकों के आसपास कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

इसकी समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने ताज पूर्वी गेट पार्किंग के आसपास की जाने वाली आकर्षक लाइटिंग की डिजायन और जगह निर्धारित करने के निर्देश दिए। ताज पूर्वी और पश्चिमी गेट के आसपास 6 टिकट वेंडिग मशीन लगायी जा रहीं हैं जिसे लेकर मंडलायुक्त ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि ये वेंडिंग मशीन ऐसी जगह पर लगायीं जाएं जहां इंटरनेट की उचित सुविधा उपलब्ध हो। ताज व्यू पांइट पर जल्द से जल्द फेसिंग व प्रस्तावित निर्माण को जल्द पूरा कराने के साथ उसे सुविकसित करने और थीम पेंटिंग हेतु शहर में अच्छी लोकेशन निर्धारित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि 3 दिन में ताज व्यू पांइट का ब्यूटीफिकेशन, सदर बाजार फांउटेन लगाने के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर मुराल व आर्टिफेक्ट का कार्य और शिल्पग्राम से लेकर ताज पश्चिमी गेट तक प्लांटेशन और मेंटनेंस का कार्य पूरा हो जाना चाहिए।

वहीं एडीए बोर्ड द्वारा कराये जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने सुभाष पार्क को एंटरटेनमेंट एंड फन पार्क के रूप में विकसित करने हेतु पार्क की थीम व डिजायन तथा मनोरंजन के साधन तय करने के निर्देश दिए। पर्यटकों के आकर्षण के लिए मेहताब बाग के पास ग्लैपिंग साइट को विकसित कर वहां सांस्कृतिक गतिविधि करने, ग्यारह सीढ़ी के पास हैंगआउट कैफे तैयार करने को कहा। साथ ही हॉट ऐयर बैलून और स्काई डाईनिंग योजना को भी जल्द अमल में लाने के निर्देश दिए।

नाईट टूरिज्म के दृष्टिगत आगरा चौपाटी, ताज नेचर वॉक, ताज व्यू पांइट और शिल्पग्राम में लगातार साप्ताहिक सांस्कृतिक गतिविधियां होती रहनी चाहिए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की सहभागिता बढ़ाने हेतु बुक मॉय शो सहित अन्य ऑनलाइन माध्यम से प्रचार प्रसार कर शो बुकिंग करने की सुविधा दी जाए। लैंड बैंक को लेकर मंडलायुक्त ने एडीए उपाध्यक्ष को निर्देश दिए कि उपयुक्त स्थानों को चिन्हित कर एक बड़े लैंड बैंक का प्रजेंटेशन बनाकर जल्द दिखाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन