Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एसटीएफ पुलिस ने की व्यापारियों के गोदाम में छापेमारी, नकली दूध बनाने का मिला सामान

Pragya News 24

Wed, Oct 4, 2023
Post views : 138

आगरा/बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जरार में एसटीएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली दूध बनाने के सामान को बेचने वाले दुकानदार व्यापारियों के यहां छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार अपने दुकानों को बंद कर भाग गए वहीं कुछ दुकानों से टीम द्वारा सैंपल लेकर दुकानदारों को चिन्हित किया गया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा जरार में व्यापारियों की दुकानों पर भारी मात्रा में नकली दूध बनाने का जहरीला पदार्थ सहित अन्य सामग्री बेचे जाने की एसटीएफ डीएसपी उदय प्रताप सिंह को लगातार सूचना मिल रही थी। कस्बा के व्यापारियों द्वारा दूध बनाने के जहरीले पदार्थ एवं अन्य सामग्री को क्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर दुधियों के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा था। जिसे लेकर मंगलवार की शाम को डीएसपी एसटीएफ उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम एवं बाह पुलिस की संयुक्त छापेमारी व्यापारियों की दुकानों पर की गई। जिससे दुकानदार व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग गए। तो वही एसटीएफ की टीम द्वारा व्यापारी चीना उर्फ राजकुमार गुप्ता सहित कई दुकानों से नकली दूध बनाने की सामग्री के सैंपल लिए गए और उनके गोदाम से कुछ सामान को बरामद किया गया।

एसटीएफ पुलिस की टीम द्वारा व्यापारियों की दुकानों एवं गोदाम को चिन्हित कर जानकारी की जा रही है। आखिर इतनी मात्रा में नकली दूध बनाने का सामान कहां से और कैसे सप्लाई किया जाता है। नकली दूध बनाने वाले लोग चिलर,प्लांट, डेयरियों पर अपना दूध बना कर सप्लाई करते हैं जिससे लोगों की जिंदगियों से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले में दुकानदारों से पूछताछ भी की गई है। मंगलवार देर शाम तक पुलिस व्यापारियों की गोदाम पर छापेमारी खंगालती रही।

डीएसपी एसटीएफ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद व आसपास क्षेत्र में यह लोग दूध चिलर, प्लांट, डेयरी में अपना प्रोडक्ट सप्लाई करते हैं। इसके संबंध में अलग से जांच की जाएगी। छापेमारी के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जो भी दुकानदार व्यापारी या नकली दूध सामान बनाने बेचने वाला प्रकाश में आएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन