: घटिया आज़म खाँ चौराहे पर ट्रैफिक टीम के साथ एसपी ट्रैफिक ने लोगों को सिखाया मैनेजमेंट
Pragya News 24
Sat, Feb 3, 2024
आगरा। घटिया आज़म खान चौराहा, जो नए और पुराने शहर को जोड़ता, यह ट्रेफिक मैनेजमेंट के हिसाब से बहुत इंपोर्टेंट है। इस क्षेत्र में आगरा के नामचीन स्कूल हैं, जो अब खुल गए हैं। सुबह 9.30 से 10 बजे तक और स्कूल की छुट्टी के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। घटिया एक चौराहा ट्रेफिक कमेटी के ट्रैफिक मित्र घटिया पुलिस चौकी और आगरा ट्रेफिक पुलिस के साथ मिल कर कार्य कर रही है। आज एसीपी ट्रैफिक अरीब अहमद ने अपनी डायनामिक ट्रैफिक टीम के साथ चौराहे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट किया, वो दो दिन से चौराहे पर उपस्थित हो कर ट्रैफिक मित्रों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कमांड सेंटर आगरा के ट्रैफिक संचालन में बहुत अहम रोल अदा कर रहा है। घटिया चौराहे पर लगा स्मार्ट सिटी का कैमरा कब कब ट्रैफिक लोड होता है, उसकी जानकारी देता है। साथ ही एंक्रोचमेंट की समस्या को भी, सुलझाने में टेक्नोलॉजी मदद कर रही है।
ट्रैफिक मित्र और कमेटी के उपाध्यक्ष टोनी ने बताया के सब से ज्यादा समस्या जल्दी चलने वालों से होती है, जो कहीं से भी अपना वाहन निकालते हैं और ट्रैफिक जाम कर देते है। कमेटी के सचिव अनिल शर्मा ने कहा के यह सब से बड़ी विडम्बना है कि माता पिता अपने बच्चों को सब से अच्छी शिक्षा तो देना चाहते हैं, पर सड़क पर चलते समय ट्रेफिक रुल्स फॉलो नहीं करना सिखाते । हम उम्मीद करते हैं के आगरा के नागरिक ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने ने मदद करेंगे।
प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन