Sat 11 Jul 2026
Breaking News Exclusive
टीबी मुक्त भारत अभियान में आगरा प्रदेश में अव्वल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं गीता ठाकुर, किसानों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का लिया संकल्प शिवहरे समाज के शिविर में 55 यूनिट रक्तदान इंटरनेशनल फैशन अब आगरा में, आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर का शुभारंभ पशु प्रेमी मां-बेटी पर जानलेवा हमला, अपर पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश संस्कार, आत्मरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संगम बना नवज्योति का बाल संस्कार शिविर 50 वर्षों की विरासत, अब लेजर 4K तकनीक के साथ आधुनिकता की नई उड़ान भर रहा है मेहर सिनेमा गौ सेवा और छप्पन भोग के साथ लायंस क्लब फ्लेमिंगो ने किया नए सत्र का शुभारंभ सीएमओ ने निष्ठा और अक्षत को पोलियो खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

“नवीन गल्ला मंडी बना ब्रजधाम, श्री कृष्ण लीला रासोत्सव का शुभारंभ” : ठाकुर जी की आरती संग गूंजा जयघोष, श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति ने आयोजित किया है भव्य कार्यक्रम

Pragya News 24

Tue, Feb 10, 2026
Post views : 232

आगरा। फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर मंगलवार को उस समय साक्षात ब्रजधाम बन गया, जब श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण लीला रासोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से ठाकुर जी के पूजन एवं आरती के साथ संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर अध्यक्ष हरी चंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, राजीव गुप्ता, देवेश शाह, मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल एवं जयप्रकाश अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य ठाकुर जी का पूजन कर रासोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। पूजन उपरांत “राधे-राधे” और “नंद के आनंद भयो” के जयघोष से संपूर्ण पंडाल गुंजायमान हो उठा।

शुभारंभ के पश्चात सर्वप्रथम नित्य रासलीला का भावपूर्ण मंचन स्वरूपों द्वारा किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिरस में डूब गया। इसके उपरांत श्री कृष्ण जन्म लीला का अत्यंत मार्मिक मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसमें कृष्णावतार की दिव्य परंपरा को सजीव रूप में दर्शाया गया।

लीला क्रम में देवकी–वासुदेव विवाह, आकाशवाणी, कंस द्वारा देवकी और वासुदेव को कारागार में डालना, देवकी के छह पुत्रों का वध, बलराम अवतार, तथा अंत में देवकी के आठवें पुत्र के रूप में श्री नारायण अर्थात श्री कृष्ण के अवतरण का दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

वृंदावन स्थित श्री रास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट के स्वामी लक्ष्मण जी महाराज एवं स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर ने बताया कि रासोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन श्री कृष्ण लीला का शुभारंभ नित्य रासलीला के साथ किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रातःकाल श्री चैतन्य महाप्रभु लीला का मंचन बुधवार से आरंभ होगा, जबकि बुधवार सायंकाल नंदोत्सव लीला का मंचन किया जाएगा।

आज से ये होंगी लीलाएं

11 फरवरी (बुधवार) : नंदोत्सव एवं शंकर भगवान लीला
12 फरवरी (गुरुवार) : श्री कृष्ण जन्म लीला एवं उखल बंधन लीला
13 फरवरी (शुक्रवार) : दशावतार लीला
14 फरवरी (शनिवार) : माखन चोरी लीला
15 फरवरी (शिवरात्रि) : शिव विवाह लीला
16 फरवरी : गोपाल भक्त लीला
17 फरवरी : स्वामी हरिदास जी लीला
18 फरवरी : भक्त काले खान एवं मदन मोहन जी लीला
19 फरवरी : सुदामा चरित्र
20 फरवरी : भक्त नरसी चरित्र
21 फरवरी : श्री गोवर्धन लीला, छप्पन भोग दर्शन एवं अन्नकूट प्रसादी वितरण
22 फरवरी : कंस वध लीला
23 फरवरी : महारास लीला
24 फरवरी : श्री श्याम सगाई एवं होली का भव्य मंचन

आयोजन समिति के अनुसार 25 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से प्रसादी एवं भंडारे के साथ इस 14 दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन