Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कावेरी मंदिर : श्री राम कथा, समाज को संस्कार, मर्यादा और एकता का देती है संदेश: श्री भगवान भैया

Pragya News 24

Thu, Mar 26, 2026
Post views : 220

आगरा। कावेरी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम कथा के महात्म्य वर्णन से हुई, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।

दीप प्रज्वलन श्री राम लीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल और आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत व्यास पूजन दैनिक यजमान रोहित केसवानी, दीपक अग्रवाल और कपिल अग्रवाल द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

कथा व्यास पंडित श्री भगवान भैया जी ने श्री राम कथा का महात्म्य वर्णन करते हुए कहा कि श्री राम कथा केवल एक कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग है। यह कथा मनुष्य को धर्म, सत्य, मर्यादा और कर्तव्य का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धा भाव से श्री राम कथा का श्रवण करता है, उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं और उसे मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम और सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। श्री राम कथा का श्रवण करने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वह जीवन में सद्मार्ग की ओर अग्रसर होता है।

इस अवसर पर कन्हैयालाल अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, आर के श्रोत्रिय, कन्हैया भटीजा, अतुल बंसल, गिरीश कुमार गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, राकेश गर्ग, अनुराग अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन