Fri 16 Oct 2026
Breaking News Exclusive
श्री राम वरयात्रा के स्वागत में दुल्हन बनी शमशाबाद की धरती, आठ किलोमीटर के मार्ग पर उमड़ा आस्था का सैलाब गरबा की मस्ती, डांडिया की खनक, नवज्योति ने अपनों संग मनाया खुशियों का उत्सव स्वर्ण लंका में लगी आग, रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे भारत-श्रीलंका के संबंधों को मजबूत बनाने पर कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय मंथन पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा अनावरण को लेकर जनसंपर्क अभियान, अष्टमी पर उपवास रखेंगे शीटू चौहान बेजुबानों को भोजन कराने पर विवाद, कैफे संचालक से मारपीट का आरोप श्रीराम-सुग्रीव मित्रता से बाली वध तक, रामलीला में साकार हुई भक्ति और न्याय की गाथा शिव धनुष टूटते ही जय श्रीराम से गूंज उठी मिथिला, सीता स्वयंवर में साकार हुआ दिव्य विवाह प्रसंग नवीन जैन के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने 101 अग्रवंशियों को किया सम्मानित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महाशिवरात्रि महोत्सव : 14 से 17 फरवरी तक होगा श्री महाकाल सेवा समिति का चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव

Pragya News 24

Sun, Feb 8, 2026
Post views : 216

• चतुर्थ शिव बारात एवं पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा आयोजन का केंद्र

आगरा। भगवान भोलेनाथ की कृपा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चतुर्थ महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 14 फरवरी से 17 फरवरी तक किया जा रहा है। इस चार दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत शिव बारात, पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं प्रसादी वितरण जैसे पुण्य आयोजन संपन्न होंगे।

महोत्सव को लेकर शनिवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। समिति सदस्यों ने समस्त शहरवासियों एवं शिवभक्तों से इस दिव्य महोत्सव में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।

समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण महोत्सव संस्था द्वारा चौथी बार लगातार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है। इसी भाव के साथ इस वर्ष भी पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा, जो सामाजिक समर्पण का प्रतीक है।

अध्यक्ष अविनाश राणा ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 14 फरवरी को अमर विहार ‘केके नगर, सिकंदरा में सायं 6 बजे से हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर बेटियों को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु राधे माता मूंगरावाली देवी का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

15 फरवरी को प्रातः 10 बजे नील फ्लोरेंस से अमर विहार केके नगर तक भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस शुभ बारात में महाकाल लोक की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सजीव झांकियों, भगवान भोलेनाथ के मधुर भजनों, भस्म एवं गुलाल की होली के साथ शिवभक्तों का उल्लास देखते ही बनेगा।

16 फरवरी को केके नगर, सिकंदरा स्थित वर-वधु मंडप में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज, दंदरौआ धाम का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

महोत्सव का समापन 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे से अमर विहार में खप्पर प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।

आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार,महामंत्री संदीप पांडेय, उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश, उमेश यादव, डिम्पू चौधरी, रामकुमार गौतम,नीरज वर्मा, संतोष धाकरे, आशीष कुमार सिंह, दीपक सविता, श्याम बाबा, अमित गुप्ता, अमित शर्मा, अमित अग्रवाल,अमन कुमार सिंह, नितिन जैन, राहुल लवानिया, बबलू गौतम, कमल सैनी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन