Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कन्हैया झूले पलना नेक धीरे झौंटा दीजो : श्रीमद्भागवत कथा में आज श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ वर्णन, गोकुल में नन्दोत्सव की छायी उमंग

Pragya News 24

Mon, Nov 24, 2025
Post views : 153

आगरा। माखन चोरी और महारास, गोवर्धन जैसी लीलाओं ने जहां भक्तों को भाव विभोर कर दिया वहीं बालक कृष्ण के पूतना वध और शकटासुर, अघासुर, तृणावर्त, बकासुर का वध करने पर कथा स्थल राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे शिवजी के प्रसंग का वर्णन हुआ भक्तों का मन भी भक्ति में झूमने नाचने लगा। कोठी मीना बाजार में श्रीमद्भावत कथा के पांचवे दिन व्यास पीठ से बैठकर कथा वाचक भगवताचार्य दिनेश दीक्षित जी ने गोवर्धन पूजा व श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग कहे।

बोदला, महारानी बाग में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज मानों कथा स्थल गोकुल बन गया। नन्दोत्सव की उमंग हर ओर बिखरी थी। हर बृजवासी कन्हैया के जन्म का उत्सव मना रहा था। कन्हैया झूले पलना, नेक धीरे झौंटा दीजो..., नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... और श्रीराधा हमारी गौरी गौरी, नवल किशोरी... जैसे भजनों पर भक्तजनों भक्ति की गंगा में डूबकर खूब नृत्य किया। गर्ग ऋषि ने कृष्ण नाम के साथ कन्हैया का नामकरण किया।

भगवताचार्य दिनेश दीक्षित ने ब्रज रज और ब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण, राधारानी और यमुना महारानी के महत्व को समझाया। कथा से पूर्व हनुमान चालीसा पाठ का किया गया। मथुरा से आए रामवीर सिंह चौधरी ने चांदी का मुकुट पहनाकर भगवताचार्य का सम्मान किया। कथा विराम पर आरती कर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के डॉ. जीएस राणा, अनीता राणा, संयोजक डॉ. अरुण प्रताप सिंह, राजीव सोलंकी, स्नेहलता सोलंकी, सतेन्द्र कटारा, लोकेश, शिवम, प्रिया,, सीमा भदौरिया, अजय सिंह, सुधाकर त्यागी, हेमन्त, ओम बिहारी, लाल सिंह लोधी, अरविन्द दुबे, दिलीप स्वामी, डॉ. लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Agra City

agra

dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन