Mon 17 Aug 2026
Breaking News Exclusive
आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन डमरुओं की गूंज, पुष्प-इत्र वर्षा और प्रसादी से भक्तिमय हुआ कैलाश मेला तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष, कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकली तिरंगा यात्रा श्री महालक्ष्मी मंदिर में विधि-विधान से हुई शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा हुनर से रोजगार तक का संदेश, मेहंदी-राखी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन 251 कुण्डीय महायज्ञ की सफलता के लिए गायत्री तपोभूमि पहुंचे युवा परिजन गोलियों की आवाज से लोकतंत्र के सवालों तक पहुंची ‘सो एंड सो’ की कहानी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विकास कार्य : कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास

आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा एवं क्षेत्रीय विकास को समर्पित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कर्मयोगी कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुद्देश्यीय हॉल, पुस्तकालय, वाचनालय, ई-लाइब्रेरी और टॉयलेट निर्माण के साथ-साथ राधिका बिहार की दो सड़कों एवं वैभव रेजीडेंसी के पार्क के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

शिलान्यास भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शैलेन्द्र एवं पार्षद श्रीमती कंचन बंसल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वरिष्ठजन समाज के मार्गदर्शक होते हैं और उनके सम्मान, सुविधा तथा सामाजिक सहभागिता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह भवन बुजुर्गों के लिए उपयोगी केंद्र के साथ-साथ संस्कार केंद्र के रूप में भी विकसित होगा।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि बहुद्देश्यीय हॉल पूर्णतः वातानुकूलित होगा, जिसमें शतरंज, कैरम बोर्ड सहित विभिन्न मनोरंजक एवं बौद्धिक गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही पुस्तकालय एवं वाचनालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें धार्मिक, साहित्यिक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि भवन में विद्युत आपूर्ति के लिए सोलर ऊर्जा प्रणाली भी स्थापित की जाएगी।

कर्मयोगी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पवन बंसल ने भवन के रखरखाव में संस्था की ओर से पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की। वहीं वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति, आगरा के अध्यक्ष ए.के. गुप्ता ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को इस जनहितकारी पहल के लिए बधाई दी तथा केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शैलेन्द्र, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति के महामंत्री अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रेमचंद तिवारी, लोकतंत्र सेनानी सतीश अग्रवाल, कुलभूषण शर्मा, पार्षद कंचन बंसल, हरिओम गोयल, पूजा गिरिराज बंसल, पूर्व पार्षद दीपक ढल, ताराचंद मित्तल, पीयूष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज गर्ग, हरीश गोयल, अंकित बंसल, बहादुर वर्मा, रोहित सूर्यवंशी, गौरव श्रीवास्तव, के.सी. खंडेलवाल, महेश नारायनी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, अशोक नारायनी, रैलेश अग्रवाल, राकेश मित्तल, राम जिंदल, शिवशंकर अग्रवाल, मोहन मामा अग्रवाल, विजय रोहतगी, संजीव अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गोयल, मनीष अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल, जयदेव शर्मा, मुकुल जमदग्नि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.के. अग्रवाल ने तथा संचालन संजय अग्रवाल ने किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन