Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर : 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय

Pragya News 24

Sun, Aug 2, 2026
Post views : 114

आगरा, 2 अगस्त।
धन्ना की बगीची, मोती कटरा स्थित लगभग 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में रविवार से सावन महोत्सव एवं महा रुद्राभिषेक का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ। बाबा धनकामेश्वर नाथ बगीची समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत श्री सत्यनारायण भगवान की कथा एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए प्रथम महा रुद्राभिषेक में सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं सीमा देवी ने यजमान के रूप में वैदिक विधि-विधान से भगवान शिव का प्रथम महा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, भजन और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।

समिति के अध्यक्ष राजेश पायलट एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि लगभग दो शताब्दी पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विराजमान अति प्राचीन शिवलिंग धरातल से नीचे पाताल स्वरूप में स्थापित है, जिसके दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि सावन महोत्सव के अंतर्गत पूरे सावन मास में प्रतिदिन एक महा रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार 31 दिनों तक कुल 31 महा रुद्राभिषेक होंगे, जिनमें प्रतिदिन अलग-अलग यजमान भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजन करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने श्री सत्यनारायण भगवान का प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सह मंत्री शरण गुप्ता, खलीफा बिरजू पहलवान, राजीव गुप्ता, मनीष गर्ग, बंटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन