विश्व फार्मासिस्ट दिवस : सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
Pragya News 24
Fri, Sep 25, 2026
आगरा। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से 25 सितंबर को विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम 80 फुटा रोड स्थित माधव रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत सेवा कार्य से हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं फार्मासिस्ट साथियों ने कालिंदी विहार स्थित राधास्वामी दृष्टि संस्थान पहुंचकर खाद्य सामग्री एवं फलों का वितरण किया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता का संदेश दिया। इसके बाद सभी फार्मासिस्ट माधव रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका, समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों तथा मरीजों के स्वास्थ्य में उनके योगदान पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. कौशल किशोर एवं डॉ. अरुण कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों के योगदान एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति फार्मासिस्टों की सेवा, जिम्मेदारी और योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। इस दौरान सभी साथियों ने फार्मासिस्ट समुदाय की गरिमा, सेवा भावना एवं सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर यूनाइटेड फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं फार्मासिस्ट साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में ईश्वर निम, अभिषेक कुमार शाक्य, राहुल राठौर, सोमवीर राठौर, संजय कुशवाहा, डॉ. राजेंद्र सिंह मल्होत्रा, रिंकू कुमार, यू.के. मालिक, विशेष कुलश्रेष्ठ, राम प्रकाश, प्रमोद कुशवाहा, दीपक शर्मा, श्लोक, केपी सिंह, नरेंद्र कुमार, लक्ष्मी नारायण, आसिफ कुमार, आसिफ मोहम्मद, आबिद हुसैन, मनोज कुमार, डॉ. एस. राणा, डॉ. एस.पी. सिंह, रामवीर सिंह राठौड़, नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, रिंकू कुशवाहा, ऋतिक कुशवाहा एवं महेंद्र सहित अन्य फार्मासिस्ट साथी मौजूद रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन