Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामलीला महोत्सव-2026 : संजय सिंघल बनेंगे राजा दशरथ, नीता सिंघल निभाएंगी रानी कौशल्या का स्वरूप

Pragya News 24

Mon, Jul 20, 2026
Post views : 150

आगरा। श्री रामलीला कमेटी, आगरा ने रामलीला महोत्सव-2026 के लिए राजा दशरथ एवं रानी कौशल्या के स्वरूपों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष राजा दशरथ के स्वरूप के लिए श्री संजय सिंघल (सादाबाद वाले) तथा रानी कौशल्या के स्वरूप के लिए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीता सिंघल का चयन किया गया है।

श्री संजय सिंघल पिछले 24 वर्षों से श्री रामलीला कमेटी, आगरा से जुड़े हुए हैं। विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए वह वर्तमान में कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। मूल रूप से सादाबाद निवासी श्री सिंघल शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी हैं। वह किनारी बाजार स्थित डी.एस.एन. सर्राफ के साथ-साथ एस.एन. सिंघल कोल्ड स्टोरेज का संचालन भी करते हैं।

राजा दशरथ के स्वरूप का चयन जनकपुरी-दशरथ चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। चयन के बाद समिति के पदाधिकारी उनके आवास पहुँचे और उन्हें इस गौरवपूर्ण दायित्व की जानकारी देते हुए सम्मानित किया।

चयन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री श्री राजीव अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री संजय सिंघल एवं श्रीमती नीता सिंघल को शुभकामनाएँ देते हुए सफल एवं भव्य रामलीला महोत्सव की मंगलकामना की।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन