Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: फौजी के साथ हुई लूट की घटना का सदर पुलिस ने 6 घंटे में किया पर्दाफ़ाश

Pragya News 24

Tue, Mar 19, 2024
Post views : 49

आगरा. कमिश्नरेट आगरा की थाना सदर पुलिस ने फौजी के साथ हुई लूट की घटना का 6 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 17 मार्च को सदर थाना क्षेत्र में फौजी से लूट की घटना सामने आई थी, इस घटनाक्रम के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर आगरा के दिशा निर्देश पर लगी थाना सदर पुलिस को मंगलवार को सफलता मिल गई। पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल, 1550 रुपए, एक पर्स, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा को बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों की माने तो पकड़े गए आरोपी सदर के ग्वालियर रोड के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार, नैनाना जाट मस्जिद के पास का रहने वाला अंशु कुमार और नैनाना जाट मस्जिद के पास रहने वाला पुनीत कुमार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने तीनों ही आरोपियों से गहन पूछताछ की है, पूछताछ में कई अहम खुलासे भी सामने आए हैं। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस कमिश्नर आगरा की ओर से ₹25000 का नगद पुरस्कार दिया गया है तो वहीं पुलिस का दावा है कि तीनों व्यक्तियों के जेल जाने के बाद अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन