Tue 16 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रोटरी क्लब ने 7 कैदियों को दिया दीवाली का तोहफ़ा, अर्थदंड न भर पाने पर काट रहे थे अतिरिक्त सज़ा

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 71

Agra. सजा पूरी होने के बावजूद आर्थिक दंड की भरपाई न होने पर अतिरिक्त सजा काट रहे 7 कैदियों के चेहरे पर आज खुले में सांस लेने की खुशी देखने को मिली। अर्थदंड न भर पाने के कारण सजा काट रहे ऐसे 7 कैदियों के जुर्माने की रकम को रोटरी क्लब द्वारा जमा कराया गया और कैदियों की रिहाई कराई गई। जिला कारागार से बाहर आते ही इनके चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। सभी ने मिलकर इसके लिए रोटरी क्लब को धन्यवाद ज्ञापित किया।

दीपावली पर्व से पहले उन 7 लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली जो सजा पूरी होने के बावजूद भी अर्थदंड न भर पाने के कारण आगरा जिला कारागार में निरुद्ध थे और सजा काट रहे थे। ऐसे लोगों की आवाज जिला जेल प्रशासन के माध्यम से रोटरी क्लब तक पहुँची और उनकी रिहाई के लिए रोटरी क्लब खड़ा हुआ। रोटरी क्लब ने 7 कैदियों के अर्थदंड की राशि लगभग 53 हजार रुपये जमा कराई।

रोटरी क्लब ने राजा, सोनू मिश्रा, विनोद, मनोज, अलीहुसैन राजन और लखन नाम के कैदियों के आर्थिक दंड की रकम जमा की। आर्थिक दंड जमा हो जाने के बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया गया और उनकी रिहाई कराई गयी।

जेल से बाहर आते ही कुछ लोगों की आंखों से आंसू छलक गए। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया तो उनके जुर्माने की राशि जमा करने वालों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संस्था की मदद से ही वह इस बार की दीपावली अपने परिवार के साथ मना पाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन