Sat 13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जांच में ध्वस्त हुए अवैध खनन के आरोप, नितेश अग्रवाल के पक्ष में आए तथ्य नौका विहार में विराजे खाटू के नरेश, श्याम नाम की सरिता में डूबे श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव की उमंग में झूमे श्रद्धालु, गूंजे नंद के आनंद भयो के जयकारे परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गुंजायमान रहा मंदिर परिसर उद्यमी संवाद कार्यक्रम में गूंजे जीएसटी सुधार के मुद्दे, उद्योगों ने रखीं व्यावहारिक समाधान की मांगें दशहरा मनोरथ में सजे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी के दिव्य दर्शन अटूट भक्ति, वैराग्य और विनम्रता का संदेश देते हैं ध्रुव चरित्र, जड़ भरत और वामन अवतार : चैतन्य हरिचरत जी महाराज कृषि, उद्योग और तकनीक का संगम बनेगा फूड एक्सपो 2026, आगरा में जुटेंगे देशभर के उद्यमी देश विदेश के सतरंगी पुष्पों से सजा श्रीठाकुर मथुराधीश का भव्य दरबार प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज नन्दोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रोटरी क्लब आगरा ग्रेस : रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ‘जल सेवा महा सेवा’ पहल: वृद्धाश्रम में भेंट किया जम्बो प्लस वॉटर डिस्पेंसर

Pragya News 24

Tue, Jun 9, 2026
Post views : 38

आगरा। भीषण गर्मी के बीच जल सेवा को सर्वोच्च मानव सेवा मानते हुए रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा सोमवार को मिढाकुर स्थित "गाँव का आश्रम" वृद्धाश्रम में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए एक जम्बो प्लस वॉटर डिस्पेंसर भेंट किया, जिससे उन्हें शुद्ध एवं शीतल पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर क्लब की ओर से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए उपयोगी वस्त्र, जूते, स्टील के बर्तन तथा अन्य दैनिक आवश्यकता की सामग्री भी वितरित की गई। सेवा कार्यों के दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताते हुए सदस्यों ने उनका हालचाल जाना और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

अध्यक्ष डॉ परिणीता बंसल ने कहा कि हमारे क्लब का उद्देश्य केवल संसाधन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी संवेदनशील जिम्मेदारी का निर्वहन करना भी है। वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार का हिस्सा हैं और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

क्लब की संस्थापक सचिव अशु मित्तल ने कहा कि जल सेवा, वस्त्र दान और आवश्यक सामग्री का वितरण समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुंचाने का एक छोटा-सा प्रयास है। जब समाज के सक्षम लोग आगे बढ़कर सहयोग करते हैं, तब मानवता और सामाजिक समरसता की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है।

कार्यक्रम में सचिव डॉ. शर्मिला पंजवानी, कोषाध्यक्ष मंजूषा चंद्रा, मीनाक्षी मोहन, प्रीति मोहन, अनुराधा मित्तल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन