Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

खुले पंख परिवार ट्रस्ट : ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से

आगरा। पितृपक्ष के पावन अवसर पर खुले पंख परिवार ट्रस्ट की ओर से संचालित ‘रोटी दो अभियान’ सेवा, संस्कार और करुणा का संदेश देता नजर आया। अभियान के तहत ट्रस्ट ने करीब 150 किलो आटे का वितरण 60 परिवारों में किया। परिवारों ने अपने घरों में रोटियां तैयार कर उन्हें गौसेवा के लिए समर्पित किया।

अभियान को समाज का उत्साहजनक सहयोग मिला। करीब 40 परिवारों ने स्वेच्छा से 10 से 20 रोटियां तैयार कर गौसेवा में योगदान दिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने उत्साह और श्रद्धा के साथ अपने हाथों से गौमाता को रोटियां खिलाईं।

घर की एक रोटी से सेवा और संस्कार की शुरुआत
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार और विशेष रूप से बच्चों को सेवा, संवेदना और संस्कार से जोड़ना है। ‘रोटी दो अभियान’ के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि घर की एक रोटी भी गौसेवा और करुणा का माध्यम बन सकती है।

“एक रोटी गौ माता के नाम — घर से सेवा, संस्कारों की शुरुआत”
इस पहल के माध्यम से बच्चों को सेवा कार्यों में सहभागी बनाने और परिवार के स्तर से ही जीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास किया गया।

गौसेवकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
अभियान में राजकुमार जौहरी, आनंद अग्रवाल, अनुज मित्तल, योगेश जैन, निक्की जौहरी, अंकित गोयल, आशीष बंसल, आशु अग्रवाल, अर्चना जैन, रंजना अग्रवाल, अजय गुप्ता, रंजना गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, तरंग सिंघल, हार्दिक अग्रवाल, अनिष्क अग्रवाल, प्रियांशी जैन, शालू शर्मा, वंदना गुप्ता और सुधांशु पचौरी सहित अनेक गौसेवकों ने सहभागिता की।

खुले पंख परिवार ट्रस्ट ने अभियान को सफल बनाने वाले सभी परिवारों, बच्चों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सेवा की इस भावना को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन