Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामलीला महोत्सव-2026 : राम बारात समयबद्ध कराने और जनकपुरी में सुरक्षा-सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन से मिले समिति पदाधिकारी

Pragya News 24

Sat, Sep 26, 2026
Post views : 78

आगरा। श्री रामलीला कमेटी एवं श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने राम बारात और जनकपुरी महोत्सव के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में दोनों प्रमुख आयोजनों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और आयोजन समितियों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई।

श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष श्री राम बारात 6 अक्टूबर को निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि राम बारात सामान्यतः निर्धारित समय पर प्रारंभ हो जाती है, लेकिन घाटिया पहुंचने के बाद श्री मनकामेश्वर मंदिर तक वापसी में काफी समय लग जाता है। इस बार प्रयास किया जा रहा है कि राम बारात निर्धारित समय-सीमा में ही पूर्ण हो, ताकि श्रद्धालुओं, झांकियों और आयोजन से जुड़े लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रशासन से मार्ग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा के स्तर पर आवश्यक सहयोग मांगा गया। उन्होंने राम बारात मार्ग पर नाले-नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या और स्वच्छता व्यवस्था को भी महत्वपूर्ण बताया। इस संबंध में नगर आयुक्त संतोष कुमार से वार्ता कर आयोजन मार्ग की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने का आग्रह किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुगम मार्ग उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास, अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल, डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल सहित विभिन्न थानों के एसीपी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात संचालन के साथ-साथ अग्निशमन व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों को लेकर समिति पदाधिकारियों से जानकारी ली।

श्री रामलीला कमेटी की ओर से उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी, टीएन अग्रवाल एवं कोऑर्डिनेटर अंजुल बंसल तथा श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से स्वागताध्यक्ष अरविंद शर्मा, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, महामंत्री मनोज जादौन एवं पार्षद वेद प्रकाश उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि राम बारात और जनकपुरी महोत्सव आगरा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रमुख आयोजन हैं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में प्रशासन और आयोजन समितियों के बीच प्रभावी समन्वय से ही सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सकता है।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन