Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दिल्ली में छापेमारी, आगरा की कम्पनी के 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद

Pragya News 24

Mon, Feb 5, 2024
Post views : 105

चांदी के व्यापार में सेंध लगा रहे नकली प्रोडक्ट
नकली प्रोडक्ट बनाने वाले शहरों के नामों का किया खुलासा
एकजुट होकर काम करें व्यापारी

आगरा। आगरा के नामी गिरामी चांदी के प्रोडक्ट की साख पर नकली माल सेंध लगा रहा है। 3 फरवरी को जैन पायल प्रोडक्ट्स के 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट्स (पायल, ब्रेसलेट, चेन) दिल्ली चांदनी चौंक कूचा महाजनी मार्केट में छापेमारी के दौरान पकड़े गए। कोर्ट के आदेश पर बरामद नकली प्रोडक्ट्स को नियुक्त किए गए दो मजिस्ट्रेट द्वारा सीज कर ज्वैलर्स के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर दिया गया। लगभग 3 माह पूर्व मेरठ में भी जैन पायल के नकली प्रोडक्ट्स पकड़े गए थे। जिसमें कम्पनी के नाम में मामूली फेरबदल कर कम गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे थे। अन्य बड़े बड़े ब्रांडो के नाम से भी नकली माल बाजार में चल रहा है।

यह जानकारी जैन पायल के निदेशक निर्मल जैन, वीरेन्द्र जैन ने संजय प्लेस स्थित प्रेस वार्ता में देते हुए बताया कि ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, अमृतसर, लुधियाना, मथुरा, गाजियाबाद, बैंगलोर, चेन्नई सहित आगरा में भी बड़ी कम्पनियों के नाम का दुरुपयोग कर नकली माल बाजार में उतारा जा रहा है। इससे अच्छा काम करने वाली कम्पनियों की साख खराब होने के साथ ग्राहकों को भी नुकसान झेलना पड़ता है। जैन पायल के नाम से जोधपुर में भी नकली माल बनने की शिकायत मिली है।

दिल्ली के चांदनी चौक कुचा महाजनी मार्केट में नकली माल बनने की सूचना मिलने पर जैन पायल द्वारा कोर्ट के आदेश पर छापेमारी कराई। अब नकली माल बनाने वालों के खिलाफ मुकद्मा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बताया कि भारत में आगरा चांदी के उत्पाद मैन्यूफैक्चरिंग की सबसे बड़ी मंडी है। यहां के अन्य कम्पनियों के प्रोडक्ट भी अन्य शहरों में नकली बन रहे हैं। जोधपुर में भी जैन पायल के नाम से बन रहे नकली प्रोडक्ट की शिकायत की थी।

इस अवसर पर रजत जैन, विभोर जैन, रौनक जैन, प्रिंस गुप्ता उपस्थित थे।

आमजन व व्यापारियों के लिए ये टिप्स दिए
• लोगो पर विशेष ध्यान दें।
• बिना बिल के न खरीदें। बिल पर गुणवक्ता अवश्य लिखी होनी चाहिए।
• सिटी एसपी या कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही कराई जा सकती है।
• अपने प्रोडक्ट का कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अवश्य कराएं। ताकि अन्य कोई आपके नाम का दुरुपयोग न कर सके।
• सभी व्यापारियों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन