Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पूरन डावर सीएलई उत्तर क्षेत्र के पांचवी बार निर्विरोध बने चेयरमैन

Pragya News 24

Sun, Mar 24, 2024
Post views : 33

आगरा। भारत सरकार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत - काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) उत्तर क्षेत्र के पांचवी बार एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए। शनिवार को दिल्ली में हुई सीएलई उत्तर क्षेत्र की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें उत्तर क्षेत्र का चेयरमैन चुना गया है। दो साल कार्यकाल के इस पद पर पूरन डावर इससे पूर्व चार बार निर्विरोध रह चुके हैं यह उनका पांचवा कार्यकाल है। इस पद पर पुनः चुने जाने पर पूरन डावर ने काउंसिल के पदाधिकरियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इंडस्ट्री उत्थान के लिए अपने कर्तव्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विकास की बात कही।

पूरन डावर ने कहा कि यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का समय है। आइए इस यात्रा को एक साथ शुरू करते हुए सहयोग और तालमेल की शक्ति का उपयोग करें। फुटवियर उद्योग में 2030 तक 47 बिलियन अमरीकी डालर के हमारे महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम तैयार है।

इनको भी मिला दायित्व

संजय लीखा, विपन सेठ, मोती लाल सेठी, गोपाल गुप्ता, अजीत कलसी एवं राहुल चौधरी केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य चुने गये वहीं राजीव वासन, हर सिमरन अलग प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य चुने गये।

उनके चुने जाने पर आगरा के जूता उद्योग में ख़ुशी की लहर है। एफमेक कन्वीनर कैप्टन एएस राणा, उपाध्यक्ष राजेश सहगल, सचिव ललित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, एफएएफएम अध्यक्ष कुलदीप सिंह, आस्मा अध्यक्ष उपेंदर सिंह लवली, सहायक निदेशक सीएलई आर.के. शुक्ला आदि ने बधाई दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन