Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अनुभव निधि आश्रम : पंचम वार्षिकोत्सव में जुटेंगे प्रमुख समाजसेवी, सनातन मूल्यों के साथ बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान का देंगे संदेश

आगरा। वृद्धों का मान, हमारा अभिमान। यही अनुभव निधि की पहचान.. इस मूल भावना के साथ हाथरस रोड पर उजरई में विगत पाँच वर्षों से भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को सहेजते हुए वृद्ध जनों के साथ समाज व राष्ट्र की अनूठी सेवा कर रहे अनुभव निधि आश्रम का पंचम वार्षिकोत्सव 12 अप्रैल, रविवार को शाम 4रू00 बजे से आश्रम परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा।

गुरुवार शाम कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में समारोह की जानकारी देते हुए आयोजकों द्वारा समारोह का आमंत्रण पत्र विमोचन करके जारी किया गया।

इस अवसर पर अनुभव निधि आश्रम के अध्यक्ष विजय खन्ना (रोम संस) ने बताया कि वार्षिक उत्सव में अन्नपूर्णा महिला समिति और सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक ओर भारतीय संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा बिखरेगी, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए सनातन मूल्यों और बड़े-बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करने वाले संदेश दिए जाएंगे।

महासचिव सीए गोविंद प्रसाद अग्रवाल पत्रकारों को अनुभव निधि आश्रम के विजन और मिशन के बारे में बताते हुए भावुक हो गए, उनका गला रुँध गया। उन्होंने कहा कि आज माता-पिता और बड़े बुजुर्गों को सबसे ज्यादा हमारे समय की आवश्यकता है। वे अकेलेपन की त्रासदी झेल रहे हैं। उन्होंने समाजसेवियों और पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि किसी की जिंदगी में फर्क डालिए। किसी बुजुर्ग का एकाकीपन दूर करना हो तो अनुभव निधि आश्रम में भेज दीजिए। हमें उनकी सेवा करने का अवसर दीजिए।

उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने बताया कि पंचम वार्षिक उत्सव में आगरा के प्रमुख समाजसेवी सहभागिता करेंगे। विधायक धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। दैनिक जागरण के संपादक अवधेश माहेश्वरी, आईनेक्स्ट अखबार के संपादक अखिल दीक्षित और ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

कोषाध्यक्ष विनय सिंघल ने बताया कि समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निदान व उनके कल्याण के संबंध में भी समाजसेवियों द्वारा विचार विमर्श किया जाएगा।

अनुभव निधि आश्रम के संस्थापक सदस्य पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल ‘तोती भाई’, सीए एसके अग्रवाल, संतोष गुप्ता (नवोदय गैस), प्रमोद सिंघल, रंगेश त्यागी, राकेश अग्रवाल (आकांक्षा जल सेवा), योगेंद्र सिंघल, श्रीमती आशा खन्ना, रेखा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, अंजू सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल, निर्मल गुप्ता, सीमा अग्रवाल, रीता जैन, हरीश शर्मा श्गुड्डू भाईश् और गोपाल गुप्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन