Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुई सिंधुनगरी महोत्सव की तैयारियां

Pragya News 24

Mon, Apr 8, 2024
Post views : 53
  • राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा 10 अप्रैल को झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में झूलेलाल घाट पर आयोजित किया जाएगा सिंधुनगरी महोत्सव

आगरा। आज वरुणदेव व भूमि पूजन के साथ सिंधुनगरी महोत्सव की तैयारियां भी प्रारम्भ हो गई। बल्केश्वर स्थित झूलेलाल घाट पर पंडित गौरी शंकर शर्मा द्वारा विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर यमुना मैया की आरती की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। सर्वप्रथम भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। 10 अप्रैल को राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा केन्द्रीय कार्यक्रम भव्य भगवान झूलेलाल ज्योति (बहराणा साहब की ज्योति) विसर्जन व सिंधुनगरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सिंधुनगरी महोत्सव में बल्केश्वर घाट को जगमग करती रोशनी, गुब्बारों और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

अध्यक्ष महेश कुमार सोनी व महासचिव मनोहर लाल हंस ने बताया कि आयोजन को सभी विघ्न बाधाओं से मुक्त रखने के उद्देश्य से वरुणदेव व भूमि पूजन का आयोजन किया गया है। बल्केश्वर घाट की प्रतिदिन साफ सफाई व साज सज्जा की अन्य तैयारियां भी प्रारम्भ हो चुकी हैं। सिंधु नगरी महोत्सव में कई तरुण द्वार सजाए जाएंगे। 10 अप्रैल को भगवान झूलेलाल जयन्ती पर आसपास के क्षेत्रों की पंचायतों, धर्मशालाओं, मेला व बाजार कमेटियों की सैकड़ों बहराणा साहब की ज्योति को सिंधु नगरी में लाए जाने पर तोपों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा। नाव में बैठ यमुना मैया की बीच धारा में बहराणा साहब की ज्योति को महन्तों द्वारा पल्लव (मंत्रोच्चारण) के साथ विधि विधान से विसर्जित किया जाएगा। सिंधी साहित्य के लिए कार्य करने के लिए सिंधु रत्न से मोहनलाल बोधवानी व सिंधुश्री सम्मान से मोहनलाल नागदेव, रामचंद्र छावड़िया, दीदी भगवन्ती साजनानी को सम्मानित किया जाएगा।

पूजा में मुख्य रूप से मुख्य रूप से सरंक्षक श्याम भोजवानी, चांदनी भोजवानी, कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल करमचंदानी, नंदलाल आसवानी, रामचंद्र हंसानी, खेमचंद तैजानी, महेश मदनानी, राजा सुखनानी, जतिन मंगलानी, नंदलाल, प्रदीप बनवारी, मनीश लालवानी, पारस बजाज, कुलकीत खुशानी, प्रदीप भटीजा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन