Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पुलिस ने गधों को किया बरामद, थाने पर चला दो पक्षों में हाई वोल्टेज ड्रामा

Pragya News 24

Mon, Oct 16, 2023
Post views : 212

आगरा। एक किसान के गधे अचानक गायब हो गए थे। किसान ने अपने पशु गधों को रामनगर फिरोजाबाद में देख लिया और पुलिस को सूचित कर चोरी का आरोप लगाते हुए गधों को बरामद करने को गुहार लगाई थी। किसान के दोनों गधों को पुलिस बरामद कर थाने पर ले आई। लेकिन यहां इन गधों को लेकर दो पक्षों में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। दोनों बरामद हुए गधों पर अपना हक जता रहे थे। काफी देर पंचायत हुई जिसके बाद दोनों पक्षों को एक-एक गधा बांट कर राजीनामा कर किया गया। गधों का यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला थरी कस्बा थाना पिनाहट के मुताबिक कुछ महीने पूर्व उसके कीमती पशु दो गधे खेतों में चरने गए थे। खेत में चार चरते समय अचानक गधे गायब हो गए थे। किसान ने चारों तरफ खोजबीन की मगर उसके पशुओं का कोई अता-पता नहीं चल सका।

किसान ने अपने गधों को खोजने के लिए नई तरकीब अपनाई और वह गधा खरीदने के लिए निकल पड़ा। उसे पता चला कि उसके गायब हुए गधे फिरोजाबाद के रामनगर निवासी किसान अमर सिंह के यहां देखे गए हैं। वह गधा खरीदने के बहाने उसके घर पहुंचा और अपने दोनों गधों को पहचान लिया। किसान महेंद्र ने बताया कि दोनों गधे मेरे हैं। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया।

किसान महेंद्र पिनाहट थाने पहुंचा और गधे चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले से अवगत कराया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लिया और शनिवार को फिरोजाबाद क्षेत्र से गधों को बरामद कर लिया। मैक्स गाड़ी में दोनों गधों को लाद कर थाने लाया गया। जहां दोनों पक्ष पहुंच गए। पूछताछ में फिरोजाबाद के किसान अमर सिंह ने बताया कि उसने यह गधे हाट बाजार से अज्ञात से खरीदे हैं। उसके द्वारा चोरी नहीं किए गए हैं।

शनिवार देर शाम तक दोनों पक्षों में गधों को लेकर थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। मगर मामला किसी तरह नहीं सुलझ सका। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता की और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक गधा पशु लेने के लिए कहा जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। दोनों पक्षों को एक-एक गधा देकर सुलह नामा कराकर मामले को निपटाया गया। मौके पर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा गधों की बरामदगी और मामले को सुलझाने का लोगों में चर्चा का विषय बन गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन