Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बाह थाने में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह

Pragya News 24

Sat, Sep 30, 2023
Post views : 112

आगरा/बाह। थाना बाह परिसर में शुक्रवार की शाम को जनसंवाद कार्यक्रम एवं थाने के कायाकल्प सहित आगंतुक कक्ष का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त आगरा डॉ. प्रीतिंदर सिंह सहित पुलिस उपायुक्त केशव कुमार चौधरी, पुलिस उपायुक्त पूर्वी सोमेंद्र मीणा पहुंचे।

थाने परिसर में नवनिर्मित आगंतुक कक्ष फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख जनप्रतिनिधि सहित प्रधान एवं गणमान्य लोग सभी सर्कल के थानों का फोर्स मौजूद रहा। पुलिस उपायुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि बाह थाने का कायाकल्प किया गया है, नई बिल्डिंग भी तैयार हुई है। महिला पुलिस चौकी भी बन गई है। आगंतुक कक्ष बनाया गया है साथ ही थाने में बहुत ही साफ सफाई व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि थाने के प्रांगण को कायाकल्प के तहत जन सहभागिता से थाने के प्रांगण में सुधार आया है उसके लिए धन्यवाद है। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत महिला पुलिसकर्मी एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी गांव गांव पहुंचेंगे और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। महिला सशक्तिकरण के तहत जानकारी दी जाएगी। उनके फार्म भरवा कर संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे।

जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य लोगों से गणमन लोगों से पुलिस संवाद किया गया। लोगों से अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में सहयोग करने एवं पुलिस के साथ संवाद बनाए जाने किसी भी परिस्थिति में पुलिस को तत्काल घटनाओं से संबंधित करने के लिए भी अपील की गई ताकि अपराधियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा सके। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों को नवीन साइकिल वितरण की गई। और चौकीदारों को पुलिस आयुक्त द्वारा दिशा निर्देश दिए गए।

परिसर में महिला चौकी इस हफ्ते निर्माण शुरू हो जाएगा, परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। महिला हेल्प डेस्क आदि मौजूद है। ग्राम विकास का शासनादेश भी हो गया है। सभी ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की अपील की गई है। ताकि अपराध पर अंकुश लग सकेगा। इस दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन