Mon 21 Sep 2026
Breaking News Exclusive
यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन कुबेरपुर में सीमेंट रैक के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार सेवा संकल्प अभियान में 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली गिरधारी संग ब्रज की पटरानी राधारानी का हुआ अभिषेक, पालकी यात्रा में गूंजे किशोरीजी के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति

आगरा। उत्तर भारत के ऐतिहासिक एवं भव्य जनकपुरी महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को भावना एस्टेट रोड पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिष्टाचार भेंट कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू' यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को बताया कि जनकपुरी महोत्सव में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु एवं दर्शक शामिल होते हैं। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

राजीव कुमार 'राजू' यादव ने बताया कि महोत्सव के दौरान माता सीता की डोला यात्रा, राजा जनक की भव्य शोभायात्रा तथा भगवान श्रीराम एवं उनके चारों भाइयों के स्वरूपों का नगर भ्रमण मुख्य आकर्षण होंगे। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहती है। आयोजन स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सुचारु यातायात प्रबंधन भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पुलिस प्रशासन से आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

उन्होंने पुलिस आयुक्त को यह भी अवगत कराया कि जनकपुरी महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय पर प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जा रहा है तथा उन्हें इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने आयोजन समिति को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित अपर पुलिस आयुक्तों एवं अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात भी कही, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने समयानुसार महाआरती में भी शामिल होने का प्रयास करने की बात कही।

बैठक के दौरान आयोजन समिति के संतोष कटारा, मनोज जादौन, अरविंद शर्मा, धर्मेश जैन, अशोक चौबे, मनोज बंसल एवं संजय गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन