Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा में जुटे भारत समेत सात देशाें के खिलाड़ी, साधेंगे क्रॉसबो से निशाना

Pragya News 24

Fri, Oct 27, 2023
Post views : 247
  • आगरा के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित की जा रही है 10 वीं वर्ल्ड क्रास बो शूटिंग चैंपियनशिप
  • टीशर्ट लॉन्च कर दिया गया आयोजन का निमंत्रण, चार दिन चलेगी प्रतियोगिता, 31 को समापन
  • एशिया में किया जा रहा है पहली बार आयोजन, आधुनिक धनुष बाण देखने को आगरा के लोगों में उत्साह

आगरा। ताजनगरी पहली बार गवाह बनने जा रही है 10 वीं वर्ल्ड क्रॉस बो शूटिंग चैंपियनशिप का। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एकाग्रता, धैर्य और भरपूर रोमांच का खेल आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर शुक्रवार को प्रतिस्पार्धा की घाेषणा टीशर्ट लॉन्च कर की गयी। एशिया में पहली बार आगरा में ये प्रतियोगिता आयोजित होने से प्रतियोगियों में विशेष उत्साह देखने काे मिला।

वर्ल्ड क्रासबो शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गस्तव (स्वीडन) ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के प्रदेश तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल, यूपी समेत सात देशाें स्वेनिया, आस्ट्रेलिया, स्वीडन, फिनलैंड, यूएसए, यूके और पुर्तगाल से 60 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इंडियन क्रासबो शूटिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत विज ने बताया कि 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक अभ्यास सत्र होगा। 4 बजे प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन होगा। 29 और 30 अक्टूबर को दिनभर प्रतियोगिता का एक राउंड होगा और पुरस्कार वितरित होंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर को दूसरे राउंड की प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा। टी शर्ट लॉन्चिंग समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय सचिव स्टुअर्डस, राष्ट्रीय सचिव गौरव कोहली आदि उपस्थित रहे।

तीन रेंज में साधा जाएगा निशाना

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भारत की पहली महिला वर्ल्ड चैंपियन 2015 रह चुकीं हिना विज ने बताया कि प्रतियोगिता में निशाना तीन रेंज में साधा जाएगा, जोकि 30, 45 और 55 मीटर की होंगी। 10 से 65 वर्ष तक प्रतियोगी प्रतिस्पार्धा में भाग लेंगे। भारत के अंतिम छाेर रामेश्वरम तक से प्रतिभागी आए हैं।

इनके जुनून को सलाम

प्रतिस्पार्धा में तमिलनाडु से भाग लेने आय जयशंकर सेना में गनर के पद पर थे। 2007 में पोखरन, राजस्थान में पोस्टिंग के दौरान फील्ड फायरिंग दुर्घटना का शिकार हो गए। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के कारण व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा लेकिन कुछ कर गुजरने के जुनून ने उन्हें क्रॉसबो से जोड़ दिया। जयशंकर ने बताया कि वो वर्तमान में चैन्नई हाईकोर्ट में वकालत करते हैं लेकिन खेल स्पर्धा में रुचि होने के कारण लगातार क्रॉसबो भी खेलते हैं। वर्ल्ड क्रॉसबो शूटिंग में वो पैराशूटर हैं।

ये बढा़एंगे प्रतियोगियों का उत्साह

चार दिवसीय आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री बेबी रानी मौर्या, विधायक महेंद्र अरिदमन सिंह, एयर कमाडंर एसके गुप्ता, पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, एडीडीएल केशव कुमार चौधरी, डीसीपी रवि कुमार, सीबीएसई कॉर्डिनेटर रामानंद चौहान, समाजसेवी पूरन डावर आदि उपस्थित रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन