Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

स्वच्छता अभियान : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान, सफाई मित्रों का किया सम्मान

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा केक काटकर की गई। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान सफाई मित्रों ने प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पवर्षा की। सफाई मित्रों का स्वागत कर उन्हें फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देना रहा। स्वच्छता अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई और लोगों से आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की गई।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलू गौतम, वार्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन अपने बूथ अध्यक्षों के साथ, अमृत मखीजा, शिव मंगल गुप्ता, भोला अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आकाश वर्मा, शोभित शर्मा, संशित बंसल, प्रवीण अग्रवाल, राकेश वर्मा, मुकेश शर्मा, पूजा जैन, राहुल सहित क्षेत्रवासी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन