Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मेहताब बाग में बढ़ेगा नाइट टूरिज्म कल्चर, इंटरेक्टिव म्यूजियम से आगरा को जानेंगे पर्यटक

Pragya News 24

Wed, Oct 4, 2023
Post views : 115

आगरा। आज मंगलवार को मंडलायुक्त महोदया रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में हेरिटेज फंड समिति की बैठक हुई। बैठक में आगरा के संरक्षित स्मारकों पर पर्यटकों को मेडिकल इमरजेंसी उपलब्ध कराने, मेहताब बाग में नाईट टूरिज्म कल्चर बढ़ाने एवं शहर के सभी ऐतिहासिक स्मारकों एवं आकर्षक स्थलों से पर्यटकों को रूबरू कराने से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एडीए वीसी चर्चित गौड़, अविनाश मिश्रा संयुक्त निदेशक पर्यटन, अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल और अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंडलायुक्त ने अधीक्षण पुरातत्वविद को सरंक्षित स्मारक (ताजमहल, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी) पर पर्यटकों को मेडिकल इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु एक-एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और एक डॉक्टर की तैनाती करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इमरजेंसी के समय किन्ही परिस्थितियों में एंबुलेंस ड्राइवर पर्यटक को इलाज हेतु कहां पर और किस अस्पताल में लेकर जाएंगे।

ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा पर्यटकों को आगरा शहर के अन्य स्मारकों एवं आकर्षक स्थलों से रूबरू कराने हेतु हेरिटेज फंड से प्रचार प्रसार सामग्री और सौवेनिर तैयार कराने को निर्देशित किया। संयुक्त निदेशक पर्यटन को शिल्पग्राम में एक इंटरेक्टिव म्यूजियम विकसित करने को कहा जिसमें आगरा के सभी ऐतिहासिक स्थल व स्मारकों से जुड़ी सभी जानकारी मौजूद हो।

मंडलायुक्त द्वारा अधीक्षण पुरातत्वविद से पूछा गया कि क्या मेहताब बाग पर नाइट टूरिज्म कल्चर विकसित किया जा सकता है। इसके जवाब में अधीक्षण पुरातत्वविद ने कहा कि ऐसा किया जा सकता है। जिसके बाद मंडलायुक्त ने मेहताब बाग को अच्छे से मेंटेन कर नाइट टूरिज्म कल्चर बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि मेहताब बाग को अच्छे से मेंटेन करिए और उसका भी ज्यादा से प्रचार प्रसार करिए ताकि अच्छी संख्या में पर्यटक मेहताब बाग से भी ताजमहल का दीदार करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन