Mon 27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
ब्रज विकास को मिलेगी नई उड़ान, वृंदावन में रोपवे और 700 करोड़ की सड़क परियोजनाएं निर्विरोध चुनी गई इंडियन क्लब की नई कार्यकारिणी, सुधीर भोजवानी बने अध्यक्ष मॉडर्न बनें, वेस्टर्न नहीं; जया किशोरी ने बताए सफल जीवन के सूत्र 13 छात्राओं के सपनों को मिली नई उड़ान, रोटरी क्लब ने उठाया शिक्षा का खर्च 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार तक पहुंचेगी गोभक्तों की आवाज, 27 जुलाई को देशव्यापी अभियान ई-वाहन टैगिंग के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन भव्यता और सुरक्षा के साथ सजेगी जनकपुरी, राज्यमंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देवशयनी एकादशी पर दिव्य श्रृंगार में सजे खाटू श्याम, भक्तों ने पाया आशीर्वाद स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण पर रहेगा फोकस, लायंस डिस्ट्रिक्ट ने घोषित की नई कार्ययोजना सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, टाटा ग्राउंड का किया निरीक्षण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

इंडियन क्लब : निर्विरोध चुनी गई इंडियन क्लब की नई कार्यकारिणी, सुधीर भोजवानी बने अध्यक्ष

Pragya News 24

Sat, Jul 25, 2026
Post views : 166

आगरा। सुभाष पार्क स्थित इंडियन क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुधीर भोजवानी, सचिव पद पर राधेश्याम बंसल तथा उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायण अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और सदस्यों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर भोजवानी ने बताया कि क्लब की वार्षिक आमसभा 12 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें वार्षिक चुनाव का एजेंडा पारित किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से 26 जुलाई को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया तथा अतुल गुप्ता को चुनाव अधिकारी और रंजीत सामा को चुनाव संयोजक नियुक्त किया गया।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 17 जुलाई से 21 जुलाई तक चली, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित थी। अध्यक्ष पद के लिए सुधीर भोजवानी, वी.एन. गुप्ता और राजेश मित्तल ने नामांकन दाखिल किया था। बाद में वी.एन. गुप्ता और राजेश मित्तल द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद सुधीर भोजवानी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

नई कार्यकारिणी में राधेश्याम बंसल सचिव, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुशील कपूर कोषाध्यक्ष तथा प्रमोद वर्मा, अखिलेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेश लालवानी, कैलाश नाथ केसरी और निर्मल सिंह सिसोदिया कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए।

शपथ ग्रहण समारोह में सभी पदाधिकारियों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया और क्लब की गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजेश मित्तल, सुखदेव गिदवानी, रविंदर अरोड़ा, अनिल गुप्ता, लक्ष्मण गर्ग, वी.एन. गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, आजाद कुमार कर्दम, लक्ष्मी नारायण, सुशील कपूर, दयाल लालवानी, योगेश गुप्ता, श्याम सुंदर मिश्रा, तिलक राज गोकुलानी, खान साहब, विनोद जैन, श्याम राजपाल और मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन