आगरा हौजरी : आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष
Pragya News 24
Mon, Aug 17, 2026
आगरा। आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव रामलीला मैदान स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में संपन्न हुए। चुनाव में संस्था के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राकेश बंसल को लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना। वहीं आलोक जैन को महामंत्री तथा रूपेश जुनेजा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी के रूप में बालकिशन माहेश्वरी एवं मुन्नालाल जैन ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।
चुनाव के उपरांत संस्था की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन की उमंग और उल्लास के बीच उद्यमियों एवं व्यापारियों ने आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। सभी सदस्यों ने पारंपरिक दाल-बाटी का स्वाद चखा। आयोजन में व्यापारिक एकता के साथ सामाजिक एवं पारिवारिक सौहार्द का वातावरण नजर आया।
संगठन को और मजबूत बनाना प्राथमिकता : राकेश बंसल
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि संस्था के सदस्यों ने लगातार चौथी बार उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे सभी व्यापारियों एवं उद्यमियों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि हौजरी कारोबार से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। संस्था की मजबूती प्रत्येक सदस्य की एकजुटता में निहित है और सभी को साथ लेकर व्यापार हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
महामंत्री आलोक जैन ने कहा कि संस्था के सदस्यों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन किया जाएगा। व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ हौजरी उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाया जाएगा। संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाकर प्रत्येक सदस्य को संस्था से जोड़ना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
कोषाध्यक्ष रूपेश जुनेजा ने कहा कि संस्था की आर्थिक एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए पारदर्शिता और सामूहिक सहभागिता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में चंद्र मोहन माहेश्वरी, सत्य प्रकाश गुप्ता, विश्वनाथ जुनेजा, गोपाल माहेश्वरी सहित कार्यकारिणी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन