Sun 03 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: फौजी हवलदार ने बचाई घायल युवक की जान, ताज रोड़ पर टक्कर मार भाग गया कार सवार

Pragya News 24

Fri, Apr 19, 2024
Post views : 16

Agra. भारतीय फौज 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल के हवलदार सुजीत कुमार सिंह ने 21 वर्षीय युवक अमित कुमार की जान बचाई। अमित कुमार निवासी सुलतानपुरा जो दो पहिया वाहन पर जा रहे थे, ताज रोड पर एक इको कार जो ड्राइविंग स्कूल की थी उसने टक्कर मार दी जिससे अमित घायल हो गए। कार सवार युवक को घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गया।

अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे 60 पैरा के हवलदार सुजीत कुमार सिंह ने एक्सिडेंट की गंभीरता को देखा। इंसानियत के नाते तत्काल एक्शन लेते हुए अमित कुमार को 60 पैरा के फील्ड हॉस्पिटल ले आए। अमित कुमार को फ़र्स्ट ऐड की जरूरत को समझते हुए इलाज शुरू किया

एक्सिडेंट के कारण अमित कुमार का जबड़ा टूट गया था उसके कारण जीभ अंदर जा रही थी जिसके कारण सांस नली ब्लॉक हो रही थी। हवलदार सुजीत कुमार ने दांत विभाग के साथियों के साथ मिलकर जीभ और जबड़े को स्थिर किया, जिसकी वजह से अमित कुमार की जान को बचाया।

गोल्डन पीरियड में कार्यवाही

भारतीय फौज -60 पैरा के हवलदार सुजीत कुमार ने एक्सीडेंट के बाद "गोल्डन पीरियड" में सूझबूझ व इंसानियत दिखाते हुए और संकट के समय भारतीय फौज की परंपरा का निर्वाह करते हुए अमित कुमार को मेडिकल हेल्प उपलब्ध कारवाई। सूप्रीम कोर्ट का आदेश है कि एक्सीडेंट होने पर जन सामान्य, घायल की मदद करें। यह बहुत कम देखने को मिलता है। अगर एक्सिडेंट के तुरंत बाद इलाज मिल जाए तो कम जनहानि होती है, इसको ही गोल्डेन पीरियड कहते हैं।

युवक अमित कुमार की जीभ और जबड़ा रिस्टोर समय पर करना जरूरी था। अमित कुमार के रिब, कोलर बोन और जबड़े में फ्रेक्चर हो गया था। फ़र्स्ट ऐड देकर हालत स्थिर करने के बाद अमित कुमार को आगे के इलाज के लिए एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया है। अब अमित कुमार ठीक हैं और हवलदार सुजीत कुमार सिंह को भगवान के द्वारा भेजी गयी कृपा मान रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन